धनबाद :शुक्रवार को बेकार बांध स्थित सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति के कार्यालय में आगामी 16 जनवरी को होने वाले सामुहिक विवाह के लिए फार्म दिये जाने लगें हैं।समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लगातार गल्फ ग्राउंड, धनबाद में आठवें वर्ष सर्व धर्म सामुहिक विवाह कराई जा रही है।इस वर्ष भी 21 जोड़ें का विवाह कराई जाएगी।
आज पहली फार्म मटकुरीया के रहने वाले रामजतन विश्वकर्मा ने अपनी नतिनी की शादी के लिए फार्म लिया 16 जनवरी को होने वाले 21 जोड़ी के विवाह के लिए फार्म लेने के बाद उसे एक सप्ताह में भर कर वापस जमा कर देना है।फार्म लेने के लिए एक आधार कार्ड की जेरॉक्स कॉपी दोनों जोड़ें का दो दो फोटो और लड़के का उम्र 21 और लड़की का उम्र 18 पूरी अवश्य होनी चाहिए।