देखें वीडियो:-धनबाद का एक ऐसा कलाकार जो फूंक देता है बेजान पत्थरो में जान

440 0

धनबाद। धनबाद के आर्टिस्ट गुलजार आलम के हाथों में ऐसा हुनर है कि उनकी कलाकृति देखते ही बनती है। बेजान पत्थरों पर इनके द्वारा उकेरी गई कलाकृति ऐसी की मानो अब बोल पड़ेंगे।

शेर,स्नेक ,बिछु , तितली आदि की आकृति इन्होंने बेजान पत्थरों पर उकेर लोगों के बीच यह संदेश देने का काम किया है कि लोग झाड़ियों की तरफ जाने से बचे।

धनबाद नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के निमित पूरे निगम क्षेत्र में वॉल पेंटिंग का कार्य चल रहा है। गुलजार आलम पिछले तीन माह से पेंटिंग के कार्य मे है और अभीतक 15 हजार स्क्वायर फीट पर कलाकृति उकेरी है।

उन्होंने बताया अलग -अलग तरह की आकृति बनाते है जोकि जगह के अनुसार तय होती है। जहां गंदगी का अंबार है वैसे स्थानों पर झाड़ू , डस्टबिन व अन्य तरह की आकृति बनाते है जिससे कि लोगों तक स्वच्छता का संदेश पहुँच सके।

गुलजार आलम करीब 30 वर्षो से पेंटिंग के पेशे में है। वर्ष 1982 में इन्होंने पेंटिंग के क्षेत्र में कदम बढ़ाया। वॉल पेंटिंग से पूर्व होर्डिंग पर कलाकृति करने सहित शादी विवाह में सजावट का काम करते आये। इस पेशे में इन्हें कई बार धनबाद से बाहर दूसरे शहरों में भी जाकर अपनी कलाकृति दिखाने का अवसर मिला।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

झारखंड राज्य कुराश चैम्पियनशिप में धनबाद बना चैम्पियन, 23 स्वर्ण,11 रजत , 11 कांस्य पदक जीता, आदित्य राज, धनबाद की पलक बनी बेस्ट फाईटर 

Posted by - November 22, 2021 0
धनबाद। गिरीडीह के सलुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल मे 20-21 नवंबर को दो दिवसीय झारखंड स्टेट कुराश चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन…

बंधु तिर्की को डीसी ने मुस्लिम इलाका और सेंसेटिव मामला बताकर जाने से रोका, बातचीत का ऑडियो वायरल, सुने पूरी बातचीत

Posted by - September 22, 2021 0
लातेहार: 7 आदिवासी बच्चों की मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को वहां…

श्रीवास्तव फैमिली कर रहा लीज की शर्तों का उल्लंघन: प्रदीप प्रसाद

Posted by - July 14, 2023 0
हजारीबाग(आवाज)। समाजसेवी व जमीन कारोबारी प्रदीप प्रसाद ने पिछले दिनों आनंदपुरी स्थित अपनी दुकान को लेकर उत्पन्न विवाद को लेकर…

मजदूरों की समस्याओं सुरक्षा पर संज्ञान ले प्रबंधक- रणविजय सिंह

Posted by - September 23, 2023 0
धनबाद- कतरास एरिया 4 के  मोदीडीह वर्कशॉप में मजदूरों द्वारा बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह का जोरदार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *