झरिया विधायक के बॉडीगार्ड ने फरियादी की कर दी पिटाई, विरोध में हुई नारेबाजी

269 0

झरिया – आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अपनी समस्या को लेकर पहुंचे फरियादी की पिटाई झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह के बॉडीगार्ड ने कर दी. जिसके बाद स्थानीय लोग विरोध में धरना पर बैठ गए हैं. जिसे लेकर कार्यक्रम में तनाव उत्पन्न हो गया है.

झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 10 दिसंबर को झरिया अंचल के पाथरडीह सुतुकडीह स्थित राजकीय मध्य विद्यालय आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से झरिया सीओ प्रमेश कुशवाहा और विधायका पूर्णिमा सिंह उपस्थिति थे कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की काफी भीड़ लग गई सभी फरियादी अपनी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष साधन महतो अपने ग्रमीणों के साथ समस्या को लेकर पत्र देने आए थे तभी झरिया विधायक के बॉडीगार्ड ने उनकी पिटाई कर दिया.

पिटाई के बाद साधन महतो और स्थानीय महिलाएं आक्रोशित हो गए और धरना पर बैठ गए. साधन महतो भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद सुमित सुपकार के कहने पर हमें सीओ के पास जाने से रोका गया और झरिया विधायका के बॉडीगार्ड के द्वारा हमें और महिला के साथ मारपीट किया गया. कहां की जन समस्या के लिए कैंप लगाया गया था अगर समस्या लेकर उसमें गए तो क्या गुनाह था क्यों हम लोगों को रोका गया और पिटाई करवाई गई. कहा कि विरोध में हमलोग तत्काल भूख हड़ताल पर बैठेंगे उनलोगो को जवाब देना होगा कि आखिर हम लोगों पर हाथ क्यों छोड़ा गया.

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

युवक की पिटाई मामले में गिरफ्तार जितेंद्र साव को भेजा गया जेल

Posted by - January 8, 2022 0
धनबाद।जिले के सिटी सेंटर के समीप शुक्रवार को धरना कार्यक्रम के दौरान मंदबुद्धि युवक जीशान खान की भाजपा कार्यकर्ताओं के…

बेकारबांध सहित अन्य स्थानों पर मजिस्ट्रेट ने चलाया अभियान, 5 से जुर्माना, 2 का लाइसेंस जब्त

Posted by - October 30, 2021 0
धनबाद : कोरोना संक्रमण को रोकने, लोगों को कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर व कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य…

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज का धनबाद में जोरदार स्वागत

Posted by - January 15, 2022 0
धनबाद। झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज का कार्यकर्ताओं ने धनबाद स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया।…

बीआईटी सिंदरी के छात्र ने कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या

Posted by - November 21, 2021 0
जोरापोखर: जोरापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह 10 नंबर न्यू कॉलोनी के रहने वाले सहारा इंडिया अभिकर्ता नंद किशोर प्रसाद का…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *