लोयाबाद में महिलाओं ने वट सावित्री पूजा कर मांगी पति की लम्बी उम्र

341 0

लोयाबाद: सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए सोमवार को वट सावित्री की पुजा अर्चना की। वट वृक्ष को पूजा के बाद कच्चा धागा बांधा गया। बताया जा रहा है कि हिंदू शास्त्र के अनुसार महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं।

वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को किया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। इस साल वट सावित्री व्रत के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग 30 बर्ष के बाद आया है। इसलिए इस दिन का महत्व और बढ़ गया है।

मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्य पूर्ण होते हैं। लोयाबाद बाँसजोडा, एकड़ा, सेन्द्रा मदनाडीह , सिजुआ , निचितपुर, गडेरियाआदी क्षत्र की महिलाए  वट सावित्री की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की ।
ब्रतियो ने बताया की वर्षों से सुहागिन महिलाएं अपने पति  के लिए वट सावित्री की पूजा करती आ रही है।जिस तरह सावत्री अपने पति को जीवित करने के लिए यमराज पीछे जाकर अपने पति को बापस लाइ थी उसी तरह हम लोग भी पति की लंबी आयु के लिए उस परंपरा को करते आ रहे हैं।यह पूजा करने से घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

संगठनिक चुनाव की विसंगतियों को लेकर जिला कांग्रेस रेस

Posted by - October 10, 2022 0
रांची। जिला कांग्रेस कमीटी के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों की बैठक टाटीसिलवे स्थित ईईएफ यूनियन कार्यालय में हुई. बैठक अशोक…

महाकाल परिवार ने लोगों को मुफ्त में दिखाई फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स, रागिनी सिंह ने बढ़ाया हौसला

Posted by - March 16, 2022 0
धनबाद। आईनॉक्स सिनेमा हॉल में आज महाकाल परिवार द्वारा लोगो को “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म को मुफ्त में दिखाया गया.…

वीडियो-सीएम ममता बनर्जी की उपचुनाव में जीत की खुशी में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

Posted by - October 3, 2021 0
धनबाद। पश्चिम बंगाल की हाईप्रोफाइल सीट भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भारी मतों से जीत हासिल करने की खुशी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *