धनबाद पहुंचे महराजगंज सांसद, सिंह मेंशन में हुआ स्वागत, रागिनी सिंह ने बताये धनबाद के हालात,

97 0

शुक्रवार को  झरिया पूर्व विधायक संजीव सिंह के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर महाराजगंज के लोकसभा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रिवाल धनबाद से बोकारो जाने के क्रम में सरायढेला स्थित सिंह मैंशन पहुंचे। जहां भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह ने उनका पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया।

वही श्रीमती सिंह ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।  इस दौरान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल  ने रागिनी सिंह से जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने  इस मौजूदा राज्य सरकार में धनबाद झरिया समेत पूरे कोयलांचल में बढ़ते अपराध और सत्ता के प्रभाव में लाचार कानूनी व्यवस्था समेत कई अन्य गंभीर समस्याओं से अवगत कराया साथ ही 15 जून को मजदूरों के  मसीहा कहे जाने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह जी के पुण्य तिथि पर आमंत्रित किया।

जन्नार्दन सिंह सिग्रीवाल जी भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनेता और 16 वीं लोकसभा सदस्य हैं, जो महाराजगंज (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनका जन्म बिहार के सारण जिले के भूमिहरा गांव में हुआ था और स्थानीय स्कूलों और राजेंद्र कॉलेज, छपरा से पढ़ाई पूरी की। वह जलालपुर सीट से पहले विधायक चुने गए थे। उसके बाद वह छपरा सीट में स्थानांतरित हो गए और महाराजगंज से 2014 के लोकसभा चुनाव जीतने तक छपरा के विधायक बने रहे।

इस दौरान भाजपा के युवा नेता सत्य प्रकाश सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह,  तमाल राय समेत भाजपा नेता महंत पांडे, स्वरूप भट्टाचार्य, राजकिशोर जैना, अखिलेश सिंह, संतोष शर्मा, छोटू सिंह, स्वरूप भट्टाचार्य समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी पहुंचे कतरास

Posted by - January 23, 2022 0
कतरास ।अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ गिरिडीह सांसद ने मोर्चा खोल रखा है इसी कड़ी में रविवार को काफिले के…

अमित अग्रवाल, सोनू अग्रवाल ने रची साजिश – हेमंत सोरेन के विरोधी वकील राजीव कुमार मामले में चौंकाने वाले खुलासे

Posted by - October 15, 2022 0
रांची । Jharkhand News कोलकाता पुलिस पर अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी पेपर पर उनके बेटे अभेद कुमार का फर्जी…

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित

Posted by - March 27, 2022 0
झरिया मातृ सदन में जीवन सहोयग सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित एक दिवसीय रक्त दान शिविर में आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *