200MP कैमरे वाले नए फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, रेडमी नोट 12 5G सीरीज आ रही भारत

223 0

Redmi Note 12 5G Series को आखिरकार भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी गई है। Xiaomi के सब-ब्रैंड रेडमी ने 7 नवंबर 2022 को यह जानकारी दी। बता दें कि शाओमी ने यह जानकारी Realme द्वारा देश में Realme 10 Pro और Realme 10 Pro Plus स्मार्टफोन लॉन्च करने से 1 दिन पहले दी है। Redmi ने हालांकि अभी आने वाली रेडमी नोट 12 5जी सीरीज के लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

बता दें कि Redmi Note 12 5G के चार मॉडल चीन में लॉन्च किए गए हैं। इनकी कीमत करीब 13,500 रुपये से शुरू होती है। इनमें Redmi Note 12, Note 12 Pro, Note 12 Pro Plus और Redmi Note 12 Explorer Edition शामिल हैं।

Redmi Note 12 5G Series Features

रेडमी नोट 12 एक्सप्लोरर एडिशन इस सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन है जो 200 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। इस फोन में 210W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। रेडमी नोट 12 प्रो प्लस की बात करें तो इसमें सारे फीचर्स एक्सप्लोरर एडिशन वाले ही हैं। लेकिन यह फोन 210 की जगह 120W चार्जिंग सपोर्ट करता है। रेडमी नोट 12 प्रो और रेडमी नोट 12 प्रो प्लस भी एक जैसे हैं। लेकिन Redmi Note 12 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 67W फास्ट चार्जिंग मिलती है। Redmi Note 12 इस सीरीज का सबसे किफायती फोन है। रेडमी की इस लेटेस्ट सीरीज के सारे फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी नोट 12 प्रो, रेडमी नोट 12 प्रो प्लस और रेडमी नोट 12 एक्सप्लोरर एडिशन में 6.67 इंच OLED डिस्प्ले मिलती है जिसका रेजॉलूशन 1080 पिक्सल है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। इन तीनों फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 चिपसेट दिया गया है।

Redmi Note 12 5G Features

रेडमी नोट 12 5जी स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुलएचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। हैंडसेट में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी मिलती है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Xiaomi की ब्रैंडिंग के साथ लॉन्च हुए थे Redmi Note 11 Pro, Pro Plus

बता दें कि Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus को भारत में Xiaomi की ब्रैंडिंग के साथ लॉन्च किया गया था। इन दोनों हैंडसेट ने भारत में Xiaomi 11i और Xiaomi 11i Hypercharge के तौर पर एंट्री की थी। इसलिए उम्मीद है कि रेडमी नोट 12 प्रो और रेडमी नोट 12 प्रो प्लस को भी देश में अलग नाम और ब्रैंडिंग के साथ लॉन्च किया जाए। इस बारे में आने वाले दिनों में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

केवल 999 रुपए में खरीद सकते हैं Vivo का ये शानदार स्मार्टफोन, यहां मिल रहा ऑफर

Posted by - November 14, 2022 0
दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर मोबाइल फोन बोनांजा सेल चल रही है. इस सेल में यूजर्स अलग-अलग ब्रांड्स के स्मार्टफोन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *