धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा अपार्टमेंट के आकार जितना एस्टेरॉयड, नासा ने दी अहम जानकारी

147 0

अंतरिक्ष एजेंसियों की ओर से साल भर क्षुद्रग्रह (Asteroid) की चेतावनी और अलर्ट जारी किए जाते हैं। ये अक्सर धरती की तरफ बढ़ते हैं। इस बार जबरदस्त गति के साथ बेहद बड़े आकार का एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। अगर यह हमारी धरती से टकराता है तो गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। अमेरिका की नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने इसी एस्टेरॉयड 2023 HG1 के बारे में अलर्ट जारी किया है। इसका आकार दिल्ली में एक अपार्टमेंट के बराबर होने का अनुमान है।

आकार लगभंग 60 फुट लंबा
एस्टेरॉयड 2023 HG1 लगभग 60 फुट लंबा है और 7200 किमी प्रति घंटे (2 किलोमीटर प्रति सेकंड) की गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। अगर इस आकार का कोई एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराता है, तो इससे बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है। यहां तक कि मनुष्यों और जानवरों की प्रजातियों का सामूहिक विनाश भी हो सकता है। इस एस्टेरॉयड का आकार बहुत बड़ा है और इसकी गति जबरदस्त है। हालांकि नासा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस विशाल अंतरिक्ष चट्टान से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है और यह 9 मई को 4.16 मिलियन किलोमीटर की सुरक्षित दूरी से हमारे पास से गुजरेगा।

एस्टेरॉयड 2023 HG1 पृथ्वी के नजदीक के अपोलो समूह का एक हिस्सा है, जिसमें ज्यादातर बड़े पैमाने पर एस्टेरॉयड और अंतरिक्ष में तैरती चट्टानें शामिल हैं। एस्टेरॉयड हर 402 दिनों में सूर्य की परिक्रमा करते हैं, ये अधिकतम 173 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर रहते हैं और 145 मिलियन किलोमीटर करीब पहुंचते हैं। इसी समूह का एक अन्य एस्टेरॉयड 2023 HT6 हमारे ग्रह से 7.5 मिलियन किलोमीटर से अधिक दूर होने के साथ-साथ एक सुरक्षित दूरी पर जल्द ही पृथ्वी को पार करेगा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

गोलियां खर्च न हों इसलिए कुल्हाड़ी से कटवाया, 20 लाख का हत्यारा 91 की उम्र में भुगत रहा सजा

Posted by - September 22, 2022 0
हिटलर’ कहें या फिर शैतान! 5 लाख मुसलमान…20,000 वियतनामी समेत 15 से 20 लोगों का कत्लेआम. अब करीब 47 साल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *