गवर्नर हाउस पर कब्जा, आगजनी, अबतक 6 मौतें; इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जल रहा पाकिस्तान

102 0

पाकिस्तान गृह युद्ध के मुहाने पर है। मंगलवार को पूर्व पीएम और पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान जल उठा है। जगह-जगह इमरान समर्थक सड़कों पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। आक्रोशित पीटीआई कार्यकर्ता कई शहरों में सरकारी दफ्तर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। गर्वनर हाउस पर कब्जा, सेना के दफ्तर पर हमला, आईएसआई ऑफिस में आगजनी, सड़कों पर तोड़फोड़, पुलिस से झड़प जैसी घटनाएं पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों से आ रही है। इस हिंसा के बीच पीटीआई कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हुई झड़प में अभी तक 6 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। सेना और पुलिस के जवानों ने दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। पाकिस्तान में मचे इस बवाल की पूरी कहानी आइए जानते हैं 10 प्वाइंट्स में-

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बवाल

1. पीटीआई सुप्रीमो इमरान खान को मंगलवार तक गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वह भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट गए थे। इसी दौरान सेना ने हमला कर उन्हें गिरफ्तार किया। इमरान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है।

2. इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में मचे बवाल को देखते हुए राजधानी में धारा 144 लागू कर दी गई। ट्विटर सहित सभी सोशल मीडिया पर रोक लगा दी गई है। साथ ही कई इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। आज 10 मई को प्राइवेट स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। O और A लेवल परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।

3. बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में प्रदर्शनकारियों और सेना के बीच हुई झड़पों में एक व्यक्ति के मारे जाने की सूचना खबर सामने आई है। इसके अलावा पांच लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई। कराची, पेशावर, रावलपिंडी और लाहौर में इसी तरह की हिंसा में लगभग 15 लोगों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हिंसा में अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

4. पीटीआई सुप्रीमो इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद लगभग 4,000 समर्थकों ने लाहौर में टॉप कमांडर के आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया और प्रमुख सड़कों को जाम कर दिया। इमरान समर्थकों के विरोध-प्रदर्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।

5. इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शनकारियों ने गैरिसन शहर रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय में भी तोड़ फोड़ की। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए इस्लाबाद में सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। बवाल में पुलिस के कई अधिकारी भी घायल बताए जा रहे हैं।

6. गिरफ्तारी के बाद आज इमरान खान को कोर्ट में पेश किया जाना है। पाकिस्तान डेली की रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान को इस्लाबाद में F8 कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बजाय न्यू पुलिस गेस्ट हाउस, पुलिस लाइन मुख्यालय में पेश किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पेशी के लिए सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। कोर्ट परिसर में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

7. इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देशभर में मचे बवाल के बीच आज शाम सेना के कोर कमांडरों की हाई लेवल बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कुछ बड़ा फैसला लिया जा सकता है। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान 4-5 दिनों तक NAB के हिरासत में रह सकते हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने संकेत दिए हैं कि खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

8. इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में वाशिंगटन डीसी में पाकिस्तान के राजदूत आवास के बाहर भी लोग नारेबाजी करते हुए नजर आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने इमरान की तत्काल रिहाई की मांग की है। इसके अलावा लंदन में नवाज शरीफ के घर के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन करते नजर आए।

9. इस्लामाबाद पुलिस ने बताया कि इमरान को अल कादिर ट्रस्ट केस से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इमरान कोर्ट में अपने खिलाफ दर्ज मामलों के लिए जमानत लेने गए थे। तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के एक वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने 71 वर्षीय पूर्व क्रिकेट स्टार की गिरफ्तारी को “अपहरण” बताया है।

10. पुलिस और सरकारी अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के कार्यालयों में पूछताछ के लिए खान को इस्लामाबाद के पास रावलपिंडी के गैरिसन शहर ले जाया गया। इसके अलावा पुलिस ने कहा कि उनका मेडिकल चेकअप भी होना था। इधर पाकिस्तान में मचे बवाल पर भारत नजर बनाए हैं। सीमा पर भी सेना की तरफ से कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

तालिबान ने दी पहली सार्वजनिक मौत, मृतक के पिता से ‘दोषी’ पर चलवाई गोलियां, देखने जुटे मंत्री-अधिकारी

Posted by - December 8, 2022 0
चोरी, व्यभिचार या घर से भागने के आरोपी कई पुरुषों और महिलाओं को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारने की कई…

यूरोप में 500 साल का सबसे बड़ा जल संकट, चीन में भी नदियां सूखने से हाहाकार, भारत में क्या है स्थिति?

Posted by - August 25, 2022 0
पूरी दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग के कारण व्यापक जलवायु परिवर्तन देख जा रहा है। इसका भारी असर यूरोप में भी…

विनाशकारी भूकंप से तुर्की में 53, सीरिया में 42 लोगों की मौत, सैकड़ों इमारतें गिरीं

Posted by - February 6, 2023 0
दक्षिण तुर्की (हालांकि इसका नाम बदल कर तुर्किए Türkiye हो गया है) में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया है. जानकारी…

ओमिक्रोन के दो नए वेरिएंट मिलने से सहमा चीन, कई शहरों में लॉकडाउन, यात्रा पर भी प्रतिबंध

Posted by - October 12, 2022 0
दुनियाभर में कम होते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच चीन में फिर से कोविड-19 ने लोगों की चिंता बढ़ा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *