मेंस पार्लर के संचालिका की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका  

569 0

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ट्यूब डिवीजन गेट के पास सनराइज मेंस पार्लर की संचालिका की गला दाबकर ह्त्या कर दी गयी.बताया जाता है कि मृतका कोमल कौर (35) विधवा है। उसका एक 17 साल का बेटा है, जो पंजाब में रहता है। पिछले करीब 4 माह से वह मेंस पाॅर्लर चला रही थी। पाॅर्लर में कई युवक मसाज कराने आते थे। आशंका जताई जा रही है कि मसाज कराने आए युवकों में से ही किसी ने उसकी हत्या की है।

सोमवार दोपहर करीब 1 बजे महिला के साथियों ने ही उसे पाॅर्लर में मृत पाया। महिला के कपड़े भी फटे थे। ऐसे में उसके साथ दुष्कर्म होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि उसकी हत्या किन कारणों से हुई और किसने की, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। उसी के दुपट्टे से गला दबा उसकी हत्या की गई है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

प्रदर्शन कर रहे अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मीयों ने झारखंड सरकार के सचिवालय में ताला जड़ा, 1500 कर्मचारी बने बंधक

Posted by - September 20, 2021 0
रांची : झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मीयों ने झारखंड सरकार के सचिवालय में सोमवार को ताला जड़ दिया है। प्रदर्शनकारियों अपनी…

कंडाबेर पंचायत अंतर्गत चार गांवों में आने-जाने का पुलिया नहीं, कुल 941 की आबादी प्रभावित

Posted by - November 29, 2022 0
केरेडारी(आवाज)। प्रखण्ड के कण्डाबेर पंचायत अंतर्गत पड़ने वाला इतिज,सिरमा,नावाडीह एवं बसरिया गांव जाने का मुख्य पुल नही जिससे ग्रामीणों को…

झारखण्ड के 11 वें राज्यपाल बने सीपी राधाकृष्णन, शपथ के बाद सीएम ने दी बधाई

Posted by - February 18, 2023 0
झारखंड के नये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज शपथ लिया। शपथग्रहण समारोह में झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *