जामा मस्जिद में लड़कियों के अकेले प्रवेश पर बैन, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

200 0

जब दुनिया में मुस्लिम लड़कियां अपने हक की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहीं है। उस वक्त विश्व प्रसिद्ध दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में लड़कियों के अकेले प्रवेश को बैन कर दिया गया है। जामा मस्जिद प्रशासन ने आदेश जारी करने के साथ-साथ मस्जिद के तीनों गेट पर पट्टी लगा दी है। जिसमें लिखा है कि, जामा मस्जिद में लड़कियों का अकेले दाखिल करना मना है। जामा मस्जिद प्रबंधन के इस आदेश के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद कर दी है।

फैसला किसी भी सूरत में मान्य नहीं – शहनाज अफजल

जामा मस्जिद के इस आदेश लेकर सामाजिक कार्यकर्ता शहनाज अफजल ने कहा कि, भारत जैसे देश में जहां हर किसी को बराबरी का अधिकार मिला हुआ है। उसमें इस तरह का फैसला संविधान को ताक पर रखने जैसा है। इस तरह का फैसला किसी भी सूरत में मान्य नहीं है।
महिलाओं से दोयम दर्जे का बरताव क्यों – शाहिद सईद

इस फैसले की आलोचना करते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रवक्ता शाहिद सईद ने कहा कि, यह मानसिकता गलत है। इबादत की जगह हर किसी के लिए खुली होनी चाहिए। महिलाओं के साथ दोयम दर्जे का बरताव क्यों।

जामा मस्जिद की सफाई

इस फैसले की सफाई देते हुए जामा मस्जिद के प्रवक्ता सबीउल्लाह ने कहा है कि, जामा मस्जिद में कई कपल आते हैं, जिनका व्यवहार धर्म के अनुसार नहीं होता है। साथ ही सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के लिए भी युवतियां आती हैं, जो नमाज स्थल तक आ जाती हैं। जिससे नमाजियों को असुविधा होती है। अंदर मस्जिद में वीडियो न बनाने के संदेश भी लिखे हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पश्चिम बंगाल -पेगासस मामले में बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, जांच कमेटी पर रोक

Posted by - December 17, 2021 0
पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को तगड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने शुक्रवार को ममता सरकार को…

होटल के कमरे में महिला से दुष्कर्म मामले के आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted by - December 11, 2021 0
गाजियाबाद. नंदग्राम थाना क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता कन्हैया गिरी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर…

सुकेश चंद्रशेखर ने मेरी भावनाओं के साथ खेला और जिंदगी बर्बाद कर दी, जैक्लीन फर्नांडीज का दर्दभरा बयान

Posted by - January 19, 2023 0
देश का सबसे शातिर ठग सुकेश चंद्रशेखर इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। जांच में जब सुकेश चंद्रशेखर की…

भारत जोड़ो के पोस्टर पर सावरकर की छपी तस्वीर, कांग्रेस बोली- प्रिंटिंग मिस्टेक है

Posted by - September 21, 2022 0
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ लगातार जारी है. इस बीच जैसे ही यात्रा केरल के एर्नाकुलम जिले में पहुंची वैसे…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *