बंगाल की खाड़ी में पहुंचा मानसून अंडमान निकोबार द्वीप पर छाया

104 0

दक्षिण पश्चिम मानसून भारत में दस्तक शुरू हो गई है। इस समय यह बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया है कि यह तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है। हवा का दबाव और रूख के साथ अन्य परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो यह एक दो दिन में बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर इलाकों में दस्तक दे देगा।

मौसम विभाग ने बताया कि इस समय दक्षिण पश्चिमी मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर पूरी तरह से छा गया है। अंडमान के समुद्री सीमा और बंगाल की खाड़ी के पूर्वी इलाकों में भी यह आज पहुंच गया है। दक्षिण पश्चिमी मानसून इस समय 5 डिग्री उत्तर 80 पूर्व, से 17 डिग्री उत्तर 95 डिग्री पूर्व से उत्तर की तरफ बढ़ रहा है।

इसके साथ ही दक्षिण पश्चिम मानसून बेहतर स्थिति के कारण मालदीव की तरफ बंगाल की खाड़ी में मानसून पहुंचा है। अगले तीन से चार दिनों में यह मानसून बंगाल की खाड़ी में पूरी तरह से छा जाएगा। आपको बता दें कि जून से सितंबर की बीच एक विशेष स्थिति में होनी वाली वर्षा को ही मानसून कहा जाता है। इससे खरीफ की फसलों को बेहतर जल मिलता है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

देश में जारी रहेगा आर्थिक आधार पर आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मोदी सरकार के फैसले पर मुहर

Posted by - November 7, 2022 0
देश में EWS आरक्षण जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट में 5 जजों की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए…

घर-घर जाकर सिसोदिया और जैन की गिरफ्तारी का सच बताएंगे AAP विधायक, केजरीवाल की बैठक में फैसला

Posted by - March 1, 2023 0
दिल्ली की नई शराब नीति केस में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार में उथलपुथल मची…

OMICRON के 8 नए वेरिएंट बढ़ा रहे कोरोना का ग्राफ, पिछले 24 घंटे में 2380 नए केस, चौथी लहर की ओर कर रहे इशारा

Posted by - April 21, 2022 0
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने लगी है. हर दिन कोरोना का ग्राफ ऊपर चढ़ रहा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *