कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में धांधली! थरूर के पोलिंग एजेंट ने की शिकायत, यशपाल आर्या ने आरोपों को बताया बेबुनियाद 

195 0

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के परिणाम  काउंटिंग प्रक्रिया के बीच कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज़ ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में कांग्रेस इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। सभी प्रदेशों से आए मतपत्रों को एकसाथ मिलाकर मतगणना की जा रही है। शाम 3 से 4 बजे के बीच मतगणना का परिणाम आने की उम्‍मीद है। 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा।

शशि थरूर खेमे ने लगाया वोटिंग में फर्जीवाड़े का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए काउंटिंग शुरू होने के बाद उम्मीदवार शशि थरूर खेमे ने वोटिंग में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। सलमान सोज़ उत्तर प्रदेश में वोटिंग के दौरान अनियमितता बरतने का गंभीर आरोप लगाए है। बिना पोलिंग एजेंट के बक्सों को सील किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अन्य राज्यों में भी नियमों का उल्लंघन हुआ है।

थरूर खेमे के आरोप बेबुनियाद हैं : कांग्रेस चुनाव अथॉरिटी

कांग्रेस चुनाव अथॉरिटी के सूत्रों ने थरूर के आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि आरोप बेबुनियाद हैं। वोटिंग के वक्त लखनऊ में मौजूद थरूर के किसी एजेंट ने सवाल नहीं उठाए थे। दिक्कत उनके दिल्ली के एजेंट को है। थरूर खेमे की तरफ से लगाए गए आरोप के बाद चुनाव करवाने वाले कमेंटी ने बड़ा एक्शन लिया गया है। उत्तर प्रदेश की मत पेटी को काउंटिंग की प्रक्रिया से अलग रखा गया है।

137 साल में छठी बार हुआ अध्यक्ष पद का चुनाव

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। अब तक अध्यक्ष पद के लिए 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। 17 अक्टूबर मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित करीब 9500 डेलीगेट ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान किया था। करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सूरत के 5000 डायमंड वर्कर्स की गई नौकरी, दो महीने में 24 कारखाने हुए बंद, जानिए क्या है वजह

Posted by - January 16, 2023 0
गुजरात (Gujarat) के सूरत (Diamond City Surat) का डायमंड बिजनेस आधे मिलियन (पांच लाख) से अधिक लोगों को रोजगार देता…

मणिपुर में शांति में खलल डाल रहे उपद्रवी, इंफाल में केंद्रीय मंत्री के घर में लगाई आग

Posted by - June 16, 2023 0
मणिपुर में रह रहकर हिंसा हो रही है. राजधानी इंफाल में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर में आग…

UP में महंगी को सकती है बिजली, पावर कॉरपोरेशन ने इतने रुपये की बढ़ोतरी का भेजा प्रस्ताव

Posted by - July 28, 2023 0
उत्तर प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, बिजली के रेट 28 पैसे से लेकर 1.09…

Budget session 2023: लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा शत्रु है भ्रष्टाचार, संसद में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

Posted by - January 31, 2023 0
संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। राष्ट्रपति…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *