कतरास। खरखरी बस्ती में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झडप के साथ जमकर पत्थरबाजी हुई. सूत्रों के मुताबिक़ करीब सात राउंड फायरिंग की गयी है. घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग चोटिल हुए हैं साथ ही मीडिया कर्मियों को भी निशाना बनाया गया है।
मामला मधुबन थाना क्षेत्र का है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मधुबन महुदा, सोनारडीह, खरखरी, कतरास, बाघमारा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.खबर पाकर बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति, अंचलाधिकारी कमल किशोर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं।