CWG 2022: मैच के दौरान हॉकी स्टिक लगने पर हाथापाई पर उतरे खिलाड़ी

325 0

बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गुरुवार को कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी। इंग्लैंड और कनाडा के बीच खेले जा रहे पुरुष हॉकी मैच के दौरान दो खिलाड़ी आपस में भीड़ गए। मामला इतना गरमा गया कि खिलाड़ियों ने एक सरे कि गर्दन पकड़ ली और जर्सी खीचना शुरू कर दिया।

मेजबान इंग्लैंड और कनाडा के बीच खेले जा रहे इस मैच में हाल्फ टाइम से ठीक पहले मामला गड़बड़ा गया। इंग्लैंड इस मैच में 4-1 से लीड कर रहा था। जिसके चलते कनाडा की टीम आक्रामक रवैया अपना चुकी थी। तभी कनाडा के बलराज पनेसर और इंग्लैंड के क्रिस ग्रिफिथ के बीच गरमा गर्मी देखने को मिली।

इस दौरान पनेसर की हॉकी स्टिक ग्रिफिथ को लग गई। स्टिक ग्रिफिथ के हाथ पर फंस गई। जिसके बाद उन्हें गुस्सा आ गया और इंग्लिश प्लेयर ने पनेसर को धक्का दे दिया। इसके चलते पनेसर नज़र हो गए और ग्रिफिथ की गार्डन पकड़ ली। दोनों खिलाड़ियों ने एकदूसरे की जर्सी पकड़कर खींचने लगे। तभी प्लेयर और मैच रेफरी भागते हुए आए और दोनों को अलग किया।

इसके बाद एक्शन लेते हुए रेफरी ने पनेसर को रेड कार्ड दे दिया। वहीं ग्रिफिथ को येलो कार्ड दिखाकर वॉर्निंग दी गई। मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने कनाडा को 11-2 से हराया और ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर खत्म किया। इस ग्रुप में पहले स्थान पर भारतीय टीम है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और भारत का सामना न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जीतने वाली टीम से हो सकता है।

वहीं पहले मुक़ाबले में भारतीय हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 हराया था। इस मैच में ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई, जबकि गुरजंत सिंह ने एक फील्ड गोल किया। वेल्स के लिए एकमात्र गोल गैरेथ फर्लांग ने 49वें मिनट में किया। इस जीत के साथ भारत चार मैचों में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। इंग्लैंड चार मैचों में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वेल्स छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि कनाडा का एक अंक है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गईं धाविका दुती चंद, अस्थायी तौर पर लगा प्रतिबंध

Posted by - January 18, 2023 0
भारत की स्टार महिला एथलीट दुती चंद डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके बाद भारतीय ओलंपिक संघ ने…

टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मंडराए संकट के बादल, खिलाड़‍ियों की बढ़ सकती हैं मुसीबतें

Posted by - November 26, 2021 0
कानपुर: दक्षिण अफ्रीका में दहशत पैदा करने वाले कोविड-19 के नये स्वरूप के कारण भारत के अगले महीने के दौरे…

साक्षी मलिक ने दी चेतावनी, जब तक सभी मुद्दों का हल नहीं होगा तब तक एशियन गेम्स में नहीं लेंगे भाग

Posted by - June 10, 2023 0
महिला पहलवान साक्षी मलिक ने शनिवार को कहा कि वह और अन्य पहलवान सभी मुद्दों के सुलझने के बाद ही…

IPL 2023 का खिताब जीतने के बाद एमएस धोनी ने संन्‍यास को लेकर किया बड़ा ऐलान

Posted by - May 30, 2023 0
आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में आखिरी गेंद पर गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने इतिहास रच दिया…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *