लोयाबाद : लोयाबाद थाना के कनकनी में बन्द पड़े दो नंबर पीट के पास झाड़ी में पत्थर से कूच कर एक व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी गई। उसकी पहचान कुटुम के रूप में हुआ। जो हाइवा चालक है। वह कनकनी हनुमान बाजार के चन्नी रविदास का दामाद है।
हत्या की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई।घटना स्थल पर काफी खून बहा हुआ था। करीब आठ दस पत्थर से उसपर हमला भी किया गया है। मृतक जीन्स और टी शर्ट पहना हुआ था ।उसके पैर में लाल स्लीपर था,वो भी पास में ही फेका हुआ था।
काले रंग का एक गमछि भी पास पड़ा है। हत्या क्यों, कब और किसने की यह पुलिस के लिए चुनौती है। लाश झाड़ी फेका गया है।
शव घसीटे जाने का निशान साफ दिख रहा था। ऐसा लगता है कि उसे घसीट कर वहां लाया गया है। और पत्थर से कुचकर मार दिया गया। करीब डेढ़ घण्टे के बाद मृतक के सुसराल वालो बुलाया गया। उसकी पहचान के बाद शव को क़ब्जे कर थाना लाया गया