बजरंग दल कार्यकर्ता की चाकू से गोदकर हत्या, दो दिन के लिए स्‍कूल-कॉलेज बंद

642 0

कर्नाटक के शिवमोगा में सरेआम एक बजरंग दल के 26 वर्षीय कार्यकर्ता की हत्या कर दी गयी। हमलावरों ने बजरंग दल के कार्यकर्ता पर चाकू से वार किए। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार रात हुई हत्या के बाद शिवमोग्गा जिले में धारा 144 लागू कर दी गई। हिजाब विवाद को इस हत्या की वजह माना जा रहा है। उधऱ, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को गृह मंत्री से बात कर जांच की स्थिति की जानकारी ली।

हालांकि, कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा जनेंद्र ने कहा कि मामला हिजाब विवाद से संबंधित नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। नतीजा आने पर ही स्थिति साफ होगी। उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा हमें अभी तक हत्या के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है। शिमोगा में रिजर्व पुलिस तैनात की जा रही है। हत्या की जांच के लिए विशेष टीम का गठन कर आरएएफ जवानों को तैनात किया गया है।

टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक बजरंग दल से जुड़ा हर्षा की हत्या रविवार रात 9 बजे के आसपास हुई। उसे भारती कालोनी में दौड़ाकर चाकू मारे गए। पुलिस का कहना है कि उनको कुछ सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस का कयास है कि युवक की हत्या में 4-5 लोग शामिल हो सकते हैं। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हर्षा दर्जी का काम करता था। गृह मंत्री जनेंद्र ने उसके परिजनों से जाकर बात की और उन्हें दिलासा भी दी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

मध्य प्रदेश में लॉकडाउन – आज रात 11 से सुबह 5 बजे तक पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू

Posted by - December 23, 2021 0
मध्य प्रदेश में कोविड-19 को काबू करने के लिए नाइट कर्फ्यू लौट आया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा…

Delhi Mayor Elections: BJP को बहुत बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वोट नहीं डाल सकते मनोनीत पार्षद

Posted by - February 13, 2023 0
दिल्ली मेयर चुनाव से संबंधित आम आदमी पार्टी की महापौर पद उम्मीदवार शैली गुप्ता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने…

मुस्लिम अगर मूर्ति पूजा कर सकते हैं तो वो गरबा में आ जाएं, बोलीं शिवराज की मंत्री ऊषा ठाकुर

Posted by - September 14, 2022 0
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर द्वारा गरबे को लेकर दिए बयान…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *