भोजपुरी स्टार अभिनेता और गायक पवन सिंह दूसरी पत्नी से लेंगे तलाक, 26 मई को आएंगे कोर्ट

351 0

भोजपुरी सिनेमा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से अलग होने का फैसला ले लिया है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने आरा फैमिली कोर्ट में गुरुवार को तलाक की अर्जी डाली है। वहीं दूसरी तरफ, अभिनेता की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि गुरुवार को कोर्ट में दी गई तलाक की अर्जी के आलोक में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आरा के फैमिली कोर्ट पहुंची थीं, लेकिन अभिनेता पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंचे। जिसके बाद जज ने पवन सिंह और ज्योति सिंह को 26 मई को पेश होने के लिए कहा है।

पहली पत्नी ने शादी के छह महीने बाद ही किया सुसाइड
बता दें कि पवन सिंह ने 2018 में ज्योति नाम की एक लड़की से दूसरी शादी की थी। वहीं उनकी पहली पत्नी नीलम ने शादी के छह साल बाद ही सुसाइड कर लिया था। गौरतलब है कि इसी दौरान भोजपुरी अभिनेता और गायक का नाम अभिनेत्री अक्षरा सिंह से भी जुड़ा था। अक्षरा ने पवन सिंह पर कई संगीन आरोप लगाए थे। जिसके बाद यह विवाद मीडिया में काफी दिनों तक सुर्खियों में था।

दूसरी पत्नी से क्यों हो रहा है तलाक?
मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को पब्लिक के सामने लाने से कतराते थे। भोजपुरी अभिनेता ने किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्योती के साथ तस्वीरें साझा नहीं की हैं, न ही वह अपनी दूसरी पत्नी को किसी पार्टी में लेकर जाते थे। हालांकि दूसरी शादी टूटने की असल वजह क्या है, ये तो स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

दिल्ली सरकार की समिति ने कंगना रनौत को किया तलब, किसान आंदोलन पर दिया है विवादित बयान

Posted by - November 25, 2021 0
नई दिल्ली : सिख समुदाय के खिलाफ बयान देने के मामले में दिल्ली विधानसभा की एक समिति ने अभिनेत्री कंगना…

Hijab विवादः सुनवाई कर रहे HC जज के खिलाफ कन्नड़ अभिनेता का विवादित ट्वीट, गिरफ्तार

Posted by - February 23, 2022 0
हिजाब विवाद की सुनवाई कर रहे कर्नाटक हाईकोर्ट के पैनल में शामिल एक जज के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने को…

पोर्नोग्राफी मामला- राज कुंद्रा के खिलाफ 1467 पेजों की चार्जशीट, बताया मास्टरमाइंड, शिल्पा शेट्टी को बनाया गवाह

Posted by - September 16, 2021 0
नई दिल्ली: राज कुंद्रा से जुड़े पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के खिलाफ 1 हजार 467…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *