दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की धनबाद शाखा ने किया 500 वृक्षारोपण

257 0

धनबाद : दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की धनबाद शाखा ने आइए ICAI प्रतिष्ठित दिवस मनाया। आज़ादी का अमृत महोत्सव (AKAM) एमसीए के निर्देशों के अनुसार पहल और विश्व पर्यावरण दिवस पर 500 वृक्षारोपण अभियान का चलाया जा रहा है।

सोमवार को 500 वृक्ष बीसीसीएल सीसीडब्ल्यूओ कॉलोनी और चिल्ड्रन पार्क स्टील गेट धनबाद  में लगाए गए, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीसीसीएल सीसीडब्ल्यूओ एरिया वाशरी के GM श्री सतेंद्र कुमार थे। वृक्षारोपण मे बीसीसीएल सीसीडब्ल्यूओ एरिया वाशरी के ENM अशोक कुमार सेठी, दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की धनबाद शाखा के अध्यक्ष सीए संदीप पंवार, उपाध्यक्ष सीए सौरव अग्रवाल, सचिव सीए राहुल सुरेका, कोषाध्यक्ष सीए सुभम खंडेलवाल, कार्यकारी सदस्य सीए एस. एस. जायसवाल और भी लोग जैसे आईसीएआई और बीसीसीएल के सदस्य सम्मिलित हुए।

इस कार्यक्रम मे आईसीएआई धनबाद शाखा अध्यक्ष सीए संदीप पंवार, ने कहा की पेड़-पौधा हमारे जीवन का आधार है ये न  केवल हमे छाया और फल -फूल  देते है , बल्कि जीवनोपयोगी  ऑक्सीजन देते है। हमारे आस पास जितने ज्यादा पेड़ होंगे वातावरण उतना ही शुद्ध होगा हर एक व्यक्ति को अपने जीवन काल में काम से काम एक पौधा लगा कर उसकी देखभाल भी स्वयं करनी चाहिये, अन्य  लोगो को भी पौधा लगाने  के लिए प्रेरित करनी चाहिये।

इस कार्यक्रम में कुल 500 पेड़ जिसमे कुछ आम, पीपल, जामुन , नीम, बेल, आंवला लगाए गए है। इन पेड़ों की देखभाल करने के लिए जो पौधा है वो कल के दिन पेड़ बन पाए। आईसीएआई धनबाद शाखा की और से एक स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि को सीए संदीप पंवार द्वारा दिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग 50 लोग सम्मिलित हुए और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के प्रबंध समिति का सहयोग रहा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

थाने में शादी के बाद दूसरे दिन विधवा बनी दुल्हन, पति ने सुसाइड नोट में लिखा “धोखा हुआ इसलिए दिया जान

Posted by - September 5, 2021 0
पुटकी। मुनीडीह ओ पी अंतर्गत गोपिनाथडीह मल्लिक टोला में शादी के दूसरे दिन ही पति ने आत्महत्या कर ली. मामला…

पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया का विवाद पहुँचा थाना, मध्यस्थता के बाद हुआ विवाद का निपटारा

Posted by - September 10, 2021 0
झरिया। झरिया क्षेत्र के वार्ड 36 अंतर्गत नईदुनिया आशा बिहार कॉलोनी मे कुछ दिनों पूर्व सर्वसम्मति से मुखिया का चुनाव…

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया रामविलास पासवान की 76वीं जयंती

Posted by - July 5, 2022 0
झरिया : धर्मशाला रोड स्थित झरिया प्रेस क्लब झरिया में बड़ी सादगी पूर्ण रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *