मानहानि मामले में राहत के लिए गुजरात हाई कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, निचली अदालत के फैसले को दी चुनौती

145 0

राहुल गांधी ने मोदी सरनेम मामले में मिली सजा पर रोक के लिए गुजरात हाई कोर्ट का रुख किया है। कांग्रेस नेता ने हाई कोर्ट में निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है। सूरत कोर्ट के इस फैसले के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी। सांसदी जाने के बाद हाल ही में राहुल गांधी को दिल्ली में अपना सरकारी बंगला भी खाली करना पड़ा था। इससे पहले राहुल गांधी की तरफ से सजा रद्द करने के लिए सूरत कोर्ट में दलील भी पेश की गई थी। राहुल गांधी के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया था कि राहुल की मोदी सरनेम पर टिप्पणी को लेकर मानहानि का केस उचित नहीं था। उन्होंने कहा था कि कोर्ट को इस बात पर विचार करना चाहिए कि क्या दोषी को अपूरणीय क्षति होगी. ऐसी सजा मिलना अन्याय है।

गुरुवार को हो सकती है सुनवाई

मोदी सरनेम को लेकर सूरत की अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के फैसले को अब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। कांग्रेस नेता की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होने की संभावना है। सूरत सेशन कोर्ट ने 20 अप्रैल को राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

Agnipath: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान, 10वीं पास अग्निवीरों को मिलेगा 12वीं पास सर्टिफिकेट

Posted by - June 16, 2022 0
मोदी सरकार ने चार साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर सैनिकों की भर्ती के लिए ‘अग्निपथ’ योजना का ऐलान…

‘ब्राह्मणों भारत छोड़ो’ स्लोगन पर सामने आया JNU प्रशासन का बयान, VC बोलीं- यह बर्दाश्त नहीं करेंगे

Posted by - December 2, 2022 0
देश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों में शामिल राजधानी दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर विवादों में…

अयोध्या में राम मंदिर के पास अब शराब की ‘नो बिक्री’, योगी सरकार ने रद्द किए लाइसेंस

Posted by - June 1, 2022 0
नई दिल्ली:  भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या (Ayodhya) में शराब की दुकानों को लेकर प्रदेश सरकार ने बड़ा…

7 बीघा जमीन के लिए भाई-भाभी के 16 टुकड़े, तालाब में धोए हाथ, फिर कसाई के घर सोया

Posted by - February 1, 2023 0
उत्तर प्रदेश में लगातार क्राइम बढ़ता नजर आ रहा है. इसी कड़ी में एटा जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने…

बिहार में भारत का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार, संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, बताया आगे का प्लान

Posted by - December 2, 2021 0
बिहार में भारत का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार मिला है। बिहार भाजपा के अध्‍यक्ष और लोकसभा सदस्‍य संजय जायसवाल ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *