बीसीसीएल के चीफ विजिलेंस ऑफिसर पर कसा सीबीआई का शिकंजा

330 0

धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के चीफ विजिलेंस ऑफीसर प्रशांत कुमार सिन्हा के ऊपर सीबीआई का शिकंजा कसने लगा है। सीबीआई की एंटी करप्शन विंग ने चीफ विजिलेंस ऑफीसर प्रशांत कुमार सिन्हा एवं उनकी पत्नी स्वाति सिन्हा के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। आरोप पत्र में आरोपियों के खिलाफ 71 लाख 9 हजार 612 रुपए आय से अधिक की संपत्ति बताई गई है।

यह राशि आरोपी के आय से 59.24% अधिक है। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर सीबीआई द्वारा चीफ विजिलेंस ऑफीसर के आवास में छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से कुछ दस्तावेज जप्त किए गए थे।

सीबीआई द्वारा आरोप लगाते हुए कहा गया है कि 1 अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2015 के बीच आरोपी की आय 71 लाख 9 हजार 612 रुपए थे तथा 1 अप्रैल 2009 को उनकी कुल संपत्ति 3 लाख 80 हजार 429 रुपए थी जो 31 मार्च 2015 तक बढ़ कर एक करोड़ 24 लाख 15 हजार 969 रुपए हो गए थे जबकि उनकी पत्नी स्वाति सिन्हा की संपत्ति उस अवधि में 1 करोड़ 20 लाख 35 हजार 540 रुपए की थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

प्रचंड गर्मी में स्कूली बच्चों को मिले छाता और टोपी “दैनिक अखबार आवाज़ का एक अभियान”

Posted by - April 15, 2022 0
धनबाद। गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। धनबाद जिला सहित पूरे राज्य में प्रचंड गर्मी ने लोगों को…

छापामारी करने पहुंची बोकारो पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, एक जवान गंभीर

Posted by - February 15, 2022 0
धनबाद: बोकारों में हुई बैटरी चोरी के एक मामलें में धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ कुम्हार पट्टी में दबिश देने…

जेल में बंद पूर्व विधायक और नीरज सिंह हत्याकांड में आरोपी संजीव सिंह एसएनएमएमसीएच में भर्ती 

Posted by - April 10, 2023 0
धनबाद : धनबाद जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक और नीरज सिंह हत्याकांड में आरोपी संजीव सिंह को अचानक…

भूली- रंगमंच कार्यशाला का समापन, वीर शहीदों पर नाटक देख लोगो ने वंदे मातरम का नारा लगा बढ़ाया हौसला

Posted by - February 28, 2022 0
भूली। पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता संस्कृति मंत्रालय , भारत सरकार एवं सांस्कृतिक कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान…

अहंकारी पूर्व विधायक जलेश्वर महतो को इलाइज की जरूत, उनका इलाज करने के लिए भूईया बेलदार समाज तैयार : राजेन्द्र प्रसाद

Posted by - September 23, 2021 0
कतरास ।पूर्व विधायक जलेश्वर महतो मानसिक रूप से बीमार है उनका ठीक से इलाज भुइँया व बेलदार समाज के लोग…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *