शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

466 0

धनबाद : सहोदया काम्प्लेक्स, धनबाद चैप्टर के सौजन्य से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन धनबाद पब्लिक स्कूल,के.जी.आश्रम धनबाद में किया गया था I

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कुमार तारा चंद्र, ए. डी.एम. लॉ एंड ऑर्डर उपस्थित थे, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. के सी श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पदाधिकारी डी.ए .वी. धनबाद एवं डी.पी. एस.धनबाद की प्राचार्या सह सी टेट ,सिटी कोर्डिनेटर सरिता सिन्हा भी उपस्थित थी।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई जिसमें सभी अतिथियों के अलावे सहोदया के चेयरमैन डी.ए. वी.कोयलानगर के प्राचार्य एन. एन.श्रीवास्तव एवं वाईस चेयरमैन बर्ड्स गार्डन स्कूल के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया एवं सरस्वती शिशु मंदिर ,सिनीडीह के प्राचार्य मदन मोहन मिश्रा व द्वारिका मेमोरियल के प्राचार्य मदन कुमार सिंह भी शामिल थे I

इसके बाद सहोदया के सचिव शैलेन्द्र कुमार, हेमंत ठाकुर तथा रुना दुबे ने मुख्य अतिथियों के स्वागत स्मृति चिन्ह देकर किया। इस दौरान धनबाद पब्लिक स्कूल के द्वारा शानदार स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत अध्यक्ष द्वारा संबोधन किया गया।

कार्यक्रम में धनबाद जिले के सभी मान्यता प्राप्त सी.ब.एस. ई.विद्यालयों के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को पुरस्कृत करने हेतु आमंत्रित किया गया था जिन्हें मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों एवं सहोदया के कार्यकारिणी समिति द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी सी.बी.एस.ई.स्कूलो के प्राचार्यों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ए. डी. एम. ने अपने संबोधन में शिक्षकों एवं प्राचार्यों से कहा कि ईश्वर यदि भाग्य विधाता हैं तो आप भाग्य निर्माता हैं एवं उन्होंने शिक्षकों से यह भी कहा कि आपके पढ़ाई से बच्चे ऑफिसर बने या ना बने परंतु वो एक चरित्रवान इंसान जरूर बने।

कार्यक्रम का संचालन सहोदया के कार्यक्रम सचिव, विवेकानंद स्कूल, चिरकुंड। के प्राचार्य संजीव कुमार एवं मोटफोर्ट स्कूल के प्राचार्य राजेश कुमार कर रहे थे जबकि मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने भी सभा को संबोधित किया। अंत में धनबाद पब्लिक स्कूल की प्राचार्या शारदा महाजन ने धन्यवाद ज्ञापन की।
आज के कार्यक्रम में धनबाद के सभी 54 स्कूलो के प्राचार्य व शिक्षक मौजूद थे जिसमें सभी डी.ए.वी. व शिशु मंदिर व संतजेवियर आदि स्कूल शामिल थे I

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जनता मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री बनने पर रागिनी सिंह को पदाधिकारियों ने दी बधाई

Posted by - April 22, 2022 0
धनबाद : हिंद मजदूर सभा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को जनता मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री…

बीसीसीएल के सीएमडी से मिला डिस्ट्रिक्ट डीलर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल

Posted by - January 7, 2022 0
धनबाद। धनबाद डिस्ट्रिक्ट डीलर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को बीसीसीएल के सीएमडी समीरण दत्ता से मिल व्यापार में आ रही…

बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह ने असर्फी अस्पताल में इलाजरत छोटू सिंह से कुशल क्षेम पूछा

Posted by - July 22, 2022 0
धनबाद। बी.जे.के.एम.एस के पदाधिकारी छोटू सिंह की तबियत खराब की सूचना पाकर असर्फी हॉस्पिटल पहुंचे एच.एम.एस प्रदेश उपाध्यक्ष सह बी.जे.के.एम.एस…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *