शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

463 0

धनबाद : सहोदया काम्प्लेक्स, धनबाद चैप्टर के सौजन्य से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन धनबाद पब्लिक स्कूल,के.जी.आश्रम धनबाद में किया गया था I

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कुमार तारा चंद्र, ए. डी.एम. लॉ एंड ऑर्डर उपस्थित थे, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. के सी श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पदाधिकारी डी.ए .वी. धनबाद एवं डी.पी. एस.धनबाद की प्राचार्या सह सी टेट ,सिटी कोर्डिनेटर सरिता सिन्हा भी उपस्थित थी।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई जिसमें सभी अतिथियों के अलावे सहोदया के चेयरमैन डी.ए. वी.कोयलानगर के प्राचार्य एन. एन.श्रीवास्तव एवं वाईस चेयरमैन बर्ड्स गार्डन स्कूल के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया एवं सरस्वती शिशु मंदिर ,सिनीडीह के प्राचार्य मदन मोहन मिश्रा व द्वारिका मेमोरियल के प्राचार्य मदन कुमार सिंह भी शामिल थे I

इसके बाद सहोदया के सचिव शैलेन्द्र कुमार, हेमंत ठाकुर तथा रुना दुबे ने मुख्य अतिथियों के स्वागत स्मृति चिन्ह देकर किया। इस दौरान धनबाद पब्लिक स्कूल के द्वारा शानदार स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत अध्यक्ष द्वारा संबोधन किया गया।

कार्यक्रम में धनबाद जिले के सभी मान्यता प्राप्त सी.ब.एस. ई.विद्यालयों के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को पुरस्कृत करने हेतु आमंत्रित किया गया था जिन्हें मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों एवं सहोदया के कार्यकारिणी समिति द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी सी.बी.एस.ई.स्कूलो के प्राचार्यों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ए. डी. एम. ने अपने संबोधन में शिक्षकों एवं प्राचार्यों से कहा कि ईश्वर यदि भाग्य विधाता हैं तो आप भाग्य निर्माता हैं एवं उन्होंने शिक्षकों से यह भी कहा कि आपके पढ़ाई से बच्चे ऑफिसर बने या ना बने परंतु वो एक चरित्रवान इंसान जरूर बने।

कार्यक्रम का संचालन सहोदया के कार्यक्रम सचिव, विवेकानंद स्कूल, चिरकुंड। के प्राचार्य संजीव कुमार एवं मोटफोर्ट स्कूल के प्राचार्य राजेश कुमार कर रहे थे जबकि मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने भी सभा को संबोधित किया। अंत में धनबाद पब्लिक स्कूल की प्राचार्या शारदा महाजन ने धन्यवाद ज्ञापन की।
आज के कार्यक्रम में धनबाद के सभी 54 स्कूलो के प्राचार्य व शिक्षक मौजूद थे जिसमें सभी डी.ए.वी. व शिशु मंदिर व संतजेवियर आदि स्कूल शामिल थे I

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

तोपचांची अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी को एसीबी ने घूस लेते दबोचा

Posted by - September 14, 2023 0
तोपचांची: गुरुवार को तोपचांची अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा काे धनबाद की एसीबी टीम ने 5 हजार…

मनाया गया बाबा गणिनाथ गोविंद जी का वार्षिक जयंती महोत्सव, रागिनी सिंह हुई शामिल

Posted by - August 20, 2022 0
झरिया- अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा द्वारा आयोजित बाबा गणिनाथ गोविंद जी के 57वे वार्षिक जयंती महोत्सव में बतौर मुख्य…

पंचायत भवन में आधार सेवा शुरू करने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Posted by - July 26, 2022 0
झारखंड ई गवर्नेंस तथा सीएससी के संयुक्त उपक्रम के तहत पंचायतों में आधार सेवा केंद्र शुरू करने की कवायद धनबाद…

शक्ति समर्पण फाउंडेशन के कजरी कार्यक्रम में रागिनी सिंह हुई शामिल

Posted by - August 6, 2023 0
शक्ति समर्पण फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सावन में कजरी कार्यक्रम में आज बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *