झरिया- अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा द्वारा आयोजित बाबा गणिनाथ गोविंद जी के 57वे वार्षिक जयंती महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह उपस्थित हुई जहा भाजपा नेत्री श्रीमती सिंह ने सर्वप्रथम बाबा गणिनाथ गोविंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
वही झरिया श्याम प्रभु धर्मशाला में आयोजित बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में फीता काट कर समारोह का उद्घाटन किया, जहा महिला सदस्यों ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया.
इस दौरान भाजपा नेत्री श्रीमती सिंह ने सभी को बाबा गणिनाथ गोविंद जी के वार्षिक महोत्सव पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस दौरान अध्यक्ष श्री रामाश्रय प्रसाद गुप्ता, गणेश गुप्ता उर्फ कल्लू झुनू गुप्ता, मनीष गुप्ता, रंजीत गुप्ता, दीपक गुप्ता, शिबू अग्रवाल, पिंटू गुप्ता, आजाद गुप्ता, श्रवण गुप्ता, सतीश गुप्ता, मीना गुप्ता, अंबिका देवी, शारदा देवी, बेदामी देवी, अनीता गुप्ता, गणेश साव, शैलेश सिंह, चंद्रवंशी, गोपाल प्रसाद गुप्ता, रंजीत कुमार गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, धीरज गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, महेश प्रसाद गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, राहुल सोनी के अलावा कई अन्य गणमान्य मौजूद थे।