महानिरीक्षक डी के शर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

689 0
हजारीबाग : डीके शर्मा, महानिरीक्षक, एसटीसी एवं टीसीएस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कार्यालय रांची में  शिष्टाचार भेंट की। डीके शर्मा द्वारा सी सु बल मेरू में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत यह उनकी मुख्यमंत्री से प्रथम मुलाकात है।
इस दौरान श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री को झारखंड राज्य में हजारीबाग स्थित सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प में चलने वाले प्रशिक्षण कोर्सो से अवगत करवाते हुए बताया की टीसीएस मेरू समूचे राष्ट्र में अपनी तरह का एक अनूठा प्रशिक्षण केन्द्र है जिसे भारत के एक प्रमियिर प्रशिक्षण संस्थान का दर्जा हासिल है, जिसमे केन्द्रीय बलों, राज्य पुलिस के अलावा मित्र देशों के प्रशिक्षु भी विशिष्ठ प्रशिक्षण में भाग लेते हैं।
उन्होने एस टी सी में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 1500 प्रशिक्षुओं के बारे में भी अवगत करवाया।
श्री डी के शर्मा, महानिरीक्षक ने राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य सरकार के सहयोग और सहायता के प्रति मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और महामारी के दौरान सीमा सुरक्षा बल मेरू द्वारा जन सहयोग में किये गए कार्यों का एक संक्षिप्त ब्यौरा भी दिया।
श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया की सीमा सुरक्षा बल अपने सामाजिक दायित्तवों के  निर्वाह  में  आम जनमानस के कल्याण में अपना पुर्ण सहयोग देती रहेगी।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

रूसी राष्ट्रपति पुतिन को लेकर फ्रांस का बड़ा फैसला, कहा तानाशाह को यहां नहीं मिलेगी जगह

Posted by - March 3, 2022 0
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अब फ्रांस ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है।…

दुमका- रेलवे ट्रैक पर दो छात्र एक छात्रा का कटा शव बरामद, मची चीख पुकार

Posted by - May 21, 2022 0
दुमका. शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया में रेलवे ट्रैक पर तीन नाबालिग का कटा शव बरामद हुआ है. मृतकों में…

सरहुल के त्योहारी रंग में नजर आये सीएम हेमंत सोरेन, मांदर की थाप पर झूमे, छात्रों से किया हॉस्टल कायाकल्प का वादा

Posted by - March 24, 2023 0
राजधानी रांची में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हेमंत सोरेन भी आज त्योहारी रंग में नजर आये। सरहुल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *