राजधानी रांची में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हेमंत सोरेन भी आज त्योहारी रंग में नजर आये। सरहुल मनाने के लिए वह युवाओं के बीच आदिवासी बॉयज हॉस्टल पहुंचे। वह मांदर की थाप पर झूमे भी और मांदर बजाकर दूसरों को झूमने पर भी मजबूर किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर्व के महत्व को सबसे सामने रखते हुए सखुआ का पौधा यहां लगाया।
इस दौरान सीएम ने यह घोषणा कि है कि जल्द ही आदिवासी बॉयज होस्टल का कायाकल्प किया जायेगा। सरकार इसके लिए गंभीर है। महिलाओं के लिए भी हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है ताकि बाहर से आयी बहन बेटियों को पढ़ने में परेशानी ना हो।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आदिवासी बॉयज हॉस्टल के इतिहास का भी जिक्र किया। हेमंत सोरेन ने सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर भी तस्वीरें शेयर करते हुए झारखंडवासियों को सरहुल की शुभकामनाएं दी।