महंत नरेंद्र गिरी के कमरे का वीडियो आया सामने, कालीन पर थे मृत नरेंद्र गिरी, पंखा चल रहा था

296 0

उत्तर प्रदेश : महंत नरेंद्र गिरी ने फांसी क्यों लगाई। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। अब इस मामले की जांच सीबीआई के हवाले कर दी गई है जिसे अंतिम नतीजे तक पहुंचना है। बुधवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बताया गया है कि महंत की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने से हुई। उनकी शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। इन सबके बीच Times Now नवभारत के पास सुसाइड के तुरंत बाद नरेंद्र गिरी के कमरे का वीडियो है।

सुसाइड के तुरंत बाद का वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कालीन पर महंत नरेंद्र गिरी का शव है और पंखा चल रहा है। पंखे में नायलन की वो रस्सी भी लटक रही जिसे उन्होंने फांसी के लिए इस्तेमाल किया था। हालांकि नायलान की रस्सी तीन हिस्सों में है जो काटी गई है। शव के बगल में एक महंत और एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है। लेकिन सवाल यह है कि क्राइम सीन पर इस तरह से लोग क्यों आए जबकि पता था कि ये मामला कोई सामान्य केस नहीं है।

न्यायिक हिरासत में है आनंद गिरी
इस हाईप्रोफाइल केस में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है जिसमें नरेंद्र गिरी का शिष्य आनंद गिरी शामिल है। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आनंद गिरी अपने आपको पाक साफ बताने के साथ कह रहे हैं उन्हें कोई फंसा रहा है। वो इस बात को कहते हैं कि महंत जी से उनका विवाद था लेकिन उसे सुलझा लिया गया था। बता दें कि सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र किया गया था कि किस तरह से आनंद गिरी उन्हें समाज में बेइज्जत करने की फिराक में है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

Golden Globes 2023: ‘आरआरआर’ की ऐतिहासिक जीत, ‘नाटू-नाटू’ गाने को मिला बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड

Posted by - January 11, 2023 0
इस वक्त लॉस एंजिल्स में 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का कार्यक्रम चल रहा है। ये अवॉर्ड फंक्शन कैलिफोर्निया के बेवर्ली…

भूपेंद्र सिंह बनाए गए यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, योगी सरकार में हैं पंचायती राज मंत्री

Posted by - August 25, 2022 0
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह को .यूपी भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त…

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, बजरंग पुनिया समेत कई बड़े पहलवान जुटे

Posted by - January 18, 2023 0
भारतीय रेसलरों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुश्ती के सभी दिग्गज…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *