भूपेंद्र सिंह बनाए गए यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, योगी सरकार में हैं पंचायती राज मंत्री

179 0

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह को .यूपी भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी घोषणा गुरुवार को की गई। स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद यह जगह खाली थी। भूपेंद्र सिंह योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं। इसके अलावा जेपी नड्डा ने त्रिपुरा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा भी की है। राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भूपेंद्र सिंह को बुधवार को दिल्ली बुलाया गया था, जिसके बाद उनके यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। उन्होंने जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ से आनन-फानन में दिल्ली आकर भूपेंद्र सिंह ने नड्डा से मुलाकात की थी।

पश्चिमी यूपी के जाट समुदाय से आने वाले भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपकर भाजपा एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश कर सकती है। जानकारों का कहना है कि इसके जरिए भाजपा ने क्षेत्रीय और जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है। जाट वोट बैंक को साधने के लिए भूपेंद्र सिंह सबसे मजबूत चेहरा माने जा रहे हैं।

दूसरी तरफ, सीएम योगी की पूर्वांचल की राजनीति पर मजबूत पकड़ है और इस लिहाज से संगठन की कमान पश्चिमी यूपी के जाट नेता को देने को भी पार्टी की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इसके अलावा, भूपेंद्र सिंह पुराने स्वयंसेवक हैं और सीएम योगी आदित्यनाथ के भी करीबी माने जाते हैं।

स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद यूपी भाजपा के अगले अध्यक्ष को लेकर कयासों का दौर लगातार जारी रहा। इस रेस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल था। उनके ‘संगठन सरकार से बड़ा’ वाले ट्वीट के बाद इन अटकलों को और भी बल मिला था। दूसरी तरफ, पार्टी ने कई ब्राह्मण और दलित चेहरों पर भी मंथन किया था। इनमें सांसद सतीश गौतम, दिनेश शर्मा और श्रीकांत शर्मा भी रेस में बताए जा रहे थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के विजेताओं से पीएम मोदी ने किया संवाद, ‘वोकल फॉर लोकल’ के लिए मांगी बच्चों की मदद

Posted by - January 24, 2022 0
आज प्रधानमंत्री मोदी ने PMRBP पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिए…

Gyanvapi Case : वाराणसी कोर्ट की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Posted by - May 19, 2022 0
ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी विवाद मामले में आज सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी ट्रायल कोर्ट को शुक्रवार 20 मई…

12 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं के घरों-दफ्तर में ईडी का छापा, AICC के अधिवेशन से पहले पहुंची टीम

Posted by - February 20, 2023 0
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *