J&K के पुंछ में मिनी बस गिरी, 11 की मौत, 25 घायल, 5 लाख की मदद का ऐलान

180 0

जम्मू कश्मीर के पुंछ में बुधवार (14 सितंबर) को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पुंछ के सवजियान इलाके में एक मिनी बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब बस मंडी से सवजियान जा रही थी। इस दौरान बस खाई में गिर गई थी। मंडी तहसीलदार शहजाद लतीफ ने बताया, “पुंछ के सवजियान इलाके में मिनी बस का हादसा हो गया। सेना द्वारा बचाव अभियान जारी है। दुर्घटना में अभी तक 11 लोगों की मौत की सूचना है। घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अधिक जानकारी का इंतजार है।”

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया।

 

 

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

ISRO: भारत लगाएगा अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, 2023 के मध्य में भेजा जाएगा चंद्रयान 3 और आदित्य L 1

Posted by - March 22, 2023 0
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने बुधवार को कहा कि भारत के तीसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-तृतीय…

हवा और झमाझम बारिश से लखनऊ में ऐतिहासिक भूल भुलैया का गुम्बद गिरा

Posted by - August 16, 2022 0
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऐतिहासिक इमामबाड़ा का एक बड़ा हिस्सा सोमवार देर रात भारी बारिश के बाद…

जम्मू-कश्मीर: BJP नेता का पेड़ से लटका मिला शव, परिजन बोले- हुई हत्या, तीन दिन थे लापता

Posted by - August 24, 2022 0
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में 23 अगस्त, मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता का शव रहस्यमय परिस्थितियों…

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, मुंबई-नागपुर हाईवे पर बस और कंटेनर की भीषण टक्कर, 8 की मौत

Posted by - May 23, 2023 0
महाराष्ट्र के बुलढाणा में मंगलवार सुबह राज्य परिवहन निगम की एसटी बस और कंटेनर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *