महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, मुंबई-नागपुर हाईवे पर बस और कंटेनर की भीषण टक्कर, 8 की मौत

15 0

महाराष्ट्र के बुलढाणा में मंगलवार सुबह राज्य परिवहन निगम की एसटी बस और कंटेनर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस भयानक हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बुलढाणा में सिंदखेडराजा (Sindkhed Raja) के पास मुंबई-नागपुर ओल्ड हाईवे पर एसटी बस और ट्रक के बीच एक्सीडेंट हुआ है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में घायल हुए लोगों का इलाज सिंदखेडराजा अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में बस सवार चार यात्री और दोनों वाहनों के चालक भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान की कोशिश चल रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, बस महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की थी और यह पुणे से मेहकर जा रही थी। लेकिन मुंबई से 450 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित सिंदखेड राजा कस्बे के पास तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक से टकरा गई।

इस हादसे में एसटी बस और ट्रक दोनों को भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का शिकार बस संभाजीनगर से वाशिम की ओर जा रही थी। इस बीच, मंगलवार सुबह सवा छह बजे के करीब कंटेनर से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस और कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस व स्थानीय प्रशासन के अधिकारी दुर्घटनास्थल पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कोरोना वायरस का नया स्वरूप सी.1.2 और है संक्रामक, कोविड रोधी टीके की सुरक्षा को भी दे सकता है मात

Posted by - August 30, 2021 0
नयी दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका और कई अन्य देशों में कोराना वायरस का एक नया स्वरूप मिला है जो अधिक संक्रामक…

EVM से लदी ट्रक पकड़ी गई तो अखिलेश का फूटा गुस्सा, DM पर लगाए आरोप, जानें कहां जा रही थीं EVM

Posted by - March 9, 2022 0
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 का मतदान पूरा हो चुका है। 10 तारीख को मतगणना होगी,0 लेकिन मतगणना से…

राहुल की सभा में जरूर-जरूर आना… पीले चावल लेकर घर-घर पहुंच रहे कांग्रेसी

Posted by - November 15, 2022 0
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक दिसंबर को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में…

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में धांधली! थरूर के पोलिंग एजेंट ने की शिकायत, यशपाल आर्या ने आरोपों को बताया बेबुनियाद 

Posted by - October 19, 2022 0
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के परिणाम  काउंटिंग प्रक्रिया के बीच कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे शशि थरूर के पोलिंग…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *