गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में कला विज्ञान और सामाजिक विज्ञान पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन

329 0

धनबाद। गुरु गोविन्द सिंह पब्लिक स्कूल, धनबाद में कोरोना नियमों का पालन करते हुए शनिवार को कला विज्ञान और सामाजिक विज्ञान पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदायिकारी श्रीमती प्रभला के हाथों दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उनके द्वारा रिबन काटकर कला विज्ञान प्रदर्शनी को अभिभावकों तथा दर्शकों के लिए खोला गया। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों में डिनोबली स्कूल सीएमआरआई के प्राचार्य जी टी केनेडी , डीपीएस धनवाद की प्रिंसिपल सरिता सिन्हा मौजूद थी।

विद्यालय की संगीत शिक्षिका कविता बावेजा ने अतिथियों के स्वागत्‌ में स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया।

प्रदर्शनी में कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों के द्वारा भेजी गई सुन्दर पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में कहीं नन्हे हाथों की कारीगरी दिखी तो कहीं युवा मस्तिष्क की वैज्ञानिक सोंच दिखा।

प्रदर्शनी में विज्ञान के कई वर्किंग मॉडल” प्रदर्शित किए गए थे। इनमें कंपाउंड माइक्रोस्कोप जिसके द्वारा सुक्ष्म जिवाश्मों को दिखाया गया। हृदय गति को दिखाने वाले मॉडल, पाचन तंत्र तथ्य उत्सर्जन तंत्र के मॉडल प्रमुख थे। सामाजिक विज्ञान तथा कला के भी कई बेहतरीन नमूने प्रदर्शनी में देखने को मिले।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से छात्रों की सोंच को नई ऊंचाईयों मिलती है। उनसे ही हमें भविष्य के भावी वैज्ञानिक और कलाकार मिलते है।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्राचार्य जोश थॉमस के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रन में विद्यालय के समी शिक्षक, शिक्षिका और शिक्षिकेतर कर्मचारी मौजूद रहें।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर झरिया विधायिका पूर्णिमा सिंह ने किया माल्यार्पण, सुनी पीड़ितों की फरियाद

Posted by - October 2, 2021 0
झरिया: झरिया शहर के विभिन्न क्षेत्रों में देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर…

रणविजय सिंह ने असहाय बच्चों के साथ मनाया पुत्र और पुत्री का जन्मदिन

Posted by - October 22, 2021 0
लोयाबाद : सिजुआ प्रधान कार्यालय में बिहार जनता खान मजदूर संघ के महासचिव रणविजय सिंह के पुत्र यशवीर एवं पुत्री…

राँची के जगन्नाथपुर मंदिर के गर्भगृह का फर्श गर्म हो रहा है ! रखते ही पिघल जा रहा घी..

Posted by - October 12, 2022 0
Ranchi awaz live राँची के एचइसी आवासीय परिसर स्थित ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथपुर मंदिर के गर्भगृह का फर्श अचानक गर्म होने…

कतरास – भगत मोहल्ला में चोरो ने जेवरात सहित हजारों रुपए उड़ाए

Posted by - January 6, 2022 0
कतरास। कतरास थाना क्षेत्र के भगत मोहल्ला में बीते रात बीसीसीएल कर्मी दिलीप कुमार विश्वकर्मा के आवास में चोरों ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *