महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर झरिया विधायिका पूर्णिमा सिंह ने किया माल्यार्पण, सुनी पीड़ितों की फरियाद

283 0

झरिया: झरिया शहर के विभिन्न क्षेत्रों में देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती विभिन्न संगठन व समाजसेवियों द्वारा मनाई गई। झरिया चिल्ड्रेन पार्क स्थिति महात्मा गांधी जी की प्रतिमा समक्ष सुबह से ही विभिन्न पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर भावपूर्ण स्‍मरण किया गया।

चिल्ड्रेन पार्क स्थित महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती अहिंसा दिवस के रूप में मनाई गया।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह उपस्थित रही।इस दौरान झरिया विधायिका पूर्णिमा नीरज सिंह ने गुलाब चक्रवात तूफान से पीड़ित किसानों की फरियाद भी सुनी साथ ही कई बच्चियों ने स्कूल एडमिशन ना हो पाने की परेशानियों से भी विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को अवगत कराया।

विधायिका पूर्णिमा नीरज सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा मे माल्यार्पण अर्पित कर नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में मोहनदास करमचंद गांधी का न केवल अहम योगदान रहा, बल्कि उन्होंने देश-दुनिया को सत्य और अहिंसा की अनमोल शिक्षा दी।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रामकृष्ण पाठक , एहशान खान ,रतनेश यादव , अशोक बर्णवाल ,कमल शर्मा , राकेश मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

दीपावली नजदीक, तेज चलने लगी कुम्हारों की चाक, इस बार अच्छे बिक्री की उम्मीद

Posted by - October 21, 2021 0
धनबाद। दीपावली पर धन लक्ष्मी को प्रसन्न करने मिट्टी के दीपक बनाने वाले कुम्हारों की चाक अब तेजी से चलने…

भाड़ा विवाद को लेकर मकान मालिक व किरायेदार मे जमकर हुई मारपीट, कई घायल

Posted by - September 5, 2021 0
झरिया : झरिया थाना अंतर्गत कोयरीबांध के केसरी भवन इमामबाड़ा समीप भाड़ा विवाद को लेकर मकान मालिक व किरायेदार में…

CISF- ईसीएल सुरक्षा कर्मियों ने की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जब्त

Posted by - February 22, 2022 0
चिरकुंडा – ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत बरमुरी ओसीपी के पोडाडिह बस्ती के समिप अवैध कोयले की सीआईएसएफ व ईसीएल सुरक्षा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *