स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झारखंड स्टेट डेंटल कौंसिल वेबसाइट का ऑनलाइन शुभारंभ

353 0
सोमवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड स्टेट डेंटल कौंसिल वेबसाइट का ऑनलाइन शुभारंभ किया। उक्त अवसर पर राज्य के अपर सचिव  अरुण कुमार सिंह एवं झारखंड स्टेट डेंटल कौंसिल के अध्यक्ष डॉ विवेक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
डॉ विवेक कुमार,धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र है।
आॅनलाइन उद्धघाटन के क्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता ने उद्घाटन करते हुए झारखंड स्टेट डेंटल कौंसिल के अध्यक्ष डॉ विवेक कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में झारखंड स्टेट डेंटल कौंसिल द्वारा ऑनलाइन शुभारंभ होने से निश्चित रूप से छात्रों एवं चिकित्सकों को काफी सुविधाएं  उपलब्ध होगी।
राज्य में डेंटल कौंसिल के अध्यक्ष डॉ विवेक कुमार की देखरेख में विभाग ने बेहतर कार्य किया है और उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी डॉ विवेक कुमार के नेतृत्व में झारखंड स्टेट डेंटल विभाग काफी ऊंचाई तक जाने का रास्ता प्रशस्त करेगी।
उक्त अवसर पर झारखंड स्टेट डेंटल कौंसिल के अध्यक्ष डॉ विवेक कुमार ने कहा कि झारखंड में डेंटल विभाग पिछले  लाॅकडाउन में लोगों के बीच रहकर बेहतर कार्य किया है, और उन्होंने विश्वास दिलाया की आगे भी लोगों के बीच रहकर डेंटल विभाग बेहतर कार्य करेगी, राज्य में झारखंड स्टेट डेंटल कौंसिल द्वारा ऑनलाइन सेवा कार्य का शुभारंभ किया जाना ऐतिहासिक है। राज्य में ऑनलाइन बहाल होने से निश्चित रूप से छात्रों एवं चिकित्सकों को काफी सुविधाएं उपलब्ध होगी।
डॉक्टर विवेक कुमार ने मांग करते हुए कहा कि राज्य के क्षेत्रों में चिकित्सालय एवं चिकित्सकों की संख्या बहुत अधिक है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सालय एवं चिकित्सकों की घोर कमी है इस कमी को दूर करते हुए सरकार ऐसी योजनाएं लाए एवं राज्य में चिकित्सालय खोला जाए ताकि राज्य में लोगों को सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
डॉ विवेक कुमार के इस मांग को मंत्री बन्ना गुप्ता ने काफी सराहना की एवं विश्वास दिलाया कि निश्चित रूप से स्वास्थ विभाग इस मांग पर संज्ञान लेते हुए राज्य में अविलंब चिकित्सालय खोलने की प्रक्रिया तेज करेगी।
मौके पर राज्य दंत परिषद के सदस्य राजीव कुमार, डॉ.जफर,डॉ विशाल भगत,डॉ सोरभ पूर्वे,डॉ रोहित अग्रवाल,डॉ.कृष्ण कुमार, डॉ विवेक कश्यप, एवं दंत चिकित्सा संस्थान,रिम्स रांची के चिकित्सक मौजूद थे।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

नामकुम में दो सरना स्थल की पक्की घेराबंदी की शिलान्यास

Posted by - September 15, 2022 0
रांची। खिजरी विधायक राजेश कच्छप के अनुशंसा पर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से नामकुम…

संजीव सिंह का धनबाद के किसी निजी अस्पताल में होगा इलाज, इच्छा मृत्यु की अर्जी हुई ख़ारिज

Posted by - July 27, 2023 0
धनबाद : नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने अदालत से इच्छा मृत्यु…

मेरा गला रेतने के लिए पिछले पांच महीने से बनाई जा रही थी आरी, राजभवन पर बरसे हेमंत सोरेन

Posted by - August 27, 2022 0
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया है कि राजभवन में उन्हें सत्ता से बेदखल करने की साजिश रची…

पीएम मोदी बोले – भारतीय स्वास्थ्य सेवा वैश्विक विश्वास के लिए भारत बना विश्व की फार्मेसी

Posted by - November 18, 2021 0
पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र के पहले ग्लोबल इनोवेशन समिट में भारतीय स्वास्थ्य सेवा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *