अवैध उत्खनन में चाल धंसने से महिला की मौत, महथा साहब व सिंह जी के इशारे पर होता अवैध खनन

558 0
कतरास/बरोरा।बरोरा बस्ती तेली टोला शिव मंदिर के समीप अवैध उत्खनन स्थल में चाल धसने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। लोगों ने आनन-फानन में  महिला के शव को मलवे से निकाल कर दाह-संस्कार कर दिया। घटना को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चाए हैं कोई अवैध उत्खनन करने की बात कह रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना की महिमा  अपना जानवर लाने के लिए उक्त स्थल पर गई थी।
इसी दौरान पैर फिसलने से महिला की मौत हो गई। हालांकि घटना को लेकर अब तक पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है। उल्लेखनीय है कि जिस स्थान पर घटना घटी है वह स्थल इन दिनों अवैध कोयला कारोबारियों का चारागाह बना हुआ है।
इस काले खेल का मास्टर माइंड महथा साहब तथा सिंह बंधु है दोनों के गठजोड़ से घटनास्थल व बंद डेको आउटसोर्सिंग में मजदूरों को कोयले की कटाई करने के लिए प्रतिदिन लगाया जाता है। दोनों अवैध कारोबारी यहां से कोयला निकलवा कर जमुनिया के समीप एक अवैध डिपो में जमा करवाते जहां से बड़े वाहनों में अवैध कोयले को लोड कर बाहर भेजते हैं।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

विवाहिता का शव पंखे से झूलता बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Posted by - September 19, 2021 0
धनबाद : जिले के बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के पाथरबंगला मध्य विद्यालय के पीछे रहने वाले टिस्को के अवकाश प्राप्त कर्मी…

पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया का विवाद पहुँचा थाना, मध्यस्थता के बाद हुआ विवाद का निपटारा

Posted by - September 10, 2021 0
झरिया। झरिया क्षेत्र के वार्ड 36 अंतर्गत नईदुनिया आशा बिहार कॉलोनी मे कुछ दिनों पूर्व सर्वसम्मति से मुखिया का चुनाव…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *