युद्ध के नौवें दिन सामने आए रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- जंग जारी रहेगी

239 0

रूस-यूक्रेन के बीच जंग (Russia-Ukraine War) पर भारत समेत पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। 24 फरवरी से शुरू हुई ये जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन के शहरों में हमले कर आगे बढ़ रही है। कई इलाकों पर कब्जे के दावे भी किए जा रहे हैं। वहीं रूसी हमलों का यूक्रेन भी डट कर मुकाबला कर रहा है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि वो इस विश्वास को कभी नहीं छोड़ेंगे कि रूसी और यूक्रेनी एक जैसे लोग हैं। इसके साथ ही पुतिन ने यूक्रेन पर हमले रोकने से भी इनकार कर दिया है।

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति ने बहुत बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने इस विश्वास को कभी नहीं छोड़ूंगा कि रूसी और यूक्रेनी एक जैसे लोग हैं।’ पुतिन ने कहा कि, यूक्रेन के कुछ निवासियों को धमकाया गया था। कई नाजी गुर्गे राष्ट्रवादी होने का प्रचार कर लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। बता दें कि नाजी लोग महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध के दौरान हिटलर की तरफ से लड़े थे

रूस की लड़ाई नए नाजियों से

रूसी राष्ट्रपति मानते हैं कि यूक्रेन और रूस एक जैसे हैं। बावजूद इसके वो यूक्रेन पर हमले रोकने के पक्ष में नहीं हैं। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान शेड्यूल के अनुसार सख्ती से आगे बढ़ रहा है, सभी सौंपे गए कामों को सफलतापूर्वक हल किया जा रहा है।

राष्ट्रपति पुतिन ने ये बात सुरक्षा परिषद की बैठक से पहले अपने भाषण के हिस्से के रूप में कही। यही नहीं पुतिन ने ये भी कहा कि यूक्रेन के शत्रुता के भाव से इस बात का पता चलता है कि रूसी संघ नव-नाजियों के साथ ठीक से लड़ रहा है जो आवासीय क्षेत्रों में हथियार रखते हैं और लोगों को बंधक बनाते हैं।

पुतिन ने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों ने यूक्रेन में सभी युद्ध क्षेत्रों में गलियारे उपलब्ध कराए हैं, लेकिन राष्ट्रवादी नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अनुमति नहीं देते हैं।
नहीं रुकेंगे यूक्रेन पर हमले

इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने रूसी राष्ट्रपति से बातचीत की और यूक्रेन पर हमले रोकने को कहा। लेकिन रूसी राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन पर हमले रोकने से इनकार कर दिया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

चीन में एक बार फिर कोरोना का कहर, स्कूल बंद, विमान सेवाएं रद्द, लोगों को घरों में किया गया कैद

Posted by - October 22, 2021 0
पुरी दुनिया को कोरोना महामारी देने वाले चीन में संक्रमण का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। संक्रमण…

खेलो इंडिया से लौटे थांग-टा खिलाडियों को धनबाद उपायुक्त ने किया प्रोत्साहित रिपोर्ट:-विशाल राज

Posted by - June 10, 2022 0
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा  पंचकुला ,हरियाणा में आयोजित चौथी एसबीआई. खेलो इंडिया युथ गेम्स में शिरकत…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *