हड़ताल की सफलता को लेकर एक मंच पर सिद्धार्थ गौतम और रणविजय सिंह

555 0

लोयाबाद : शनिवार को हिंद मजदूर सभा की बैठक सिजुआ स्थित बिजखमस के प्रधान कार्यालय में हुई। बैठक में सभी ने एक स्वर से 28/29 की हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया।

एचएमएस के कार्यवाहक महामंत्री सिद्धार्थ गौतम एवं उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई मजदूरों की दिशा दशा तय करेगी। इसलिए मजदूर क्षणिक लाभ को न देखते हुए भविष्य के लिए हड़ताल में अपनी पूर्ण सहभागिता दे। कहा कि केंद्र सरकार सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को निजीकरण करने को आमादा है। प्रत्क्षय अप्रतक्षय रूप से सभी सरकारी अर्धसरकारी प्रतिष्ठानों को निजी हाथों में देने में लगे है।

उन्होंने आगे कहा कि एचएमएस कोयला क्षेत्र में हड़ताल को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। सभा की हड़ताल में शत प्रतिशत भागीदारी रहेगी। नेताद्वय ने कहा कि यह लड़ाई मजदूरों की हक अधिकार की लड़ाई है। सभी मजदूर अपनी अपनी जगह हड़ताल में शामिल होकर केंद्र सरकार को अपनी चट्टानी एकता से रूबरू कराए। हड़ताल में बीएमएस को छोड़कर सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियन शामिल है। अभी यदि मजदूर सचेत नही हुआ तो बाद में सिर्फ पछतावा मात्र राह जाएगा।

मौके पर गोपाल मिश्रा, रमेश सिंह, रामेश्वर सिंह, रंजय कुमार, संजीत सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, हरेंद्र सिंह, छोटू सिंह, गोल बाबू, आनंद सिंह, मो खुर्शीद, बालेश्वर पाठक, प्रीतम रवानी आदि मौजूद थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पूर्णिमा नीरज सिंह ने छठ घाट की साफ – सफाई का लिया जायजा, पाथरडीह में सार्वजनिक स्नान घाट का फीता काटकर किया उद्घाटन

Posted by - November 18, 2023 0
धनबाद.लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन आज सचेतक ( सत्तारुढ दल) सह झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज…

बिहार सरकार में मंत्री बनने वाले विधायकों को रणविजय सिंह ने दी बधाई

Posted by - August 16, 2022 0
बिहार सरकार के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विधानमंडल के सुमित सिंह,सुरेंद्र राम एवं जितेंद्र राय को झारखंड…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *