पूर्णिमा नीरज सिंह ने छठ घाट की साफ – सफाई का लिया जायजा, पाथरडीह में सार्वजनिक स्नान घाट का फीता काटकर किया उद्घाटन

47 0

धनबाद.लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन आज सचेतक ( सत्तारुढ दल) सह झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह विभिन्न छठ घाटों की साफ – सफाई का जायजा लेने निकलीं. साथ ही उन्होंने पाथरडीह रेलवे कालोनी स्थित दुर्योधन महतो तालाब में विधायक मद 3,78,100 रू की लागत से निर्मित स्नान घाट का उद्घाटन फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया। झरिया अंतर्गत राजा तालाब, सिंह नगर तेजन सिंह तालाब, आनंद भवन स्थित तालाब का भ्रमण कर नगर निगम द्वारा किए जा रहे सफाई कार्य का जायजा लिया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, सिटी मैनेजर प्रेम प्रकाश तथा सुपरवाइजर सहित धनबाद नगर निगम के लोग मौजूद थे।

विधायक ने आम जनमानस से अपने व तालाब के आसपास गंदगी नहीं फैलाने की अपील की। साथ ही लोक आस्था के पावन पर्व पर सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। विधायक ने सहायक नगर आयुक्त को छठ पूजा के पूर्व सभी घाटों की सफाई व्यवस्था पूर्ण करने का निर्देश दिया।
सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि व्रतियों की सुविधा को देखते हुए सफाई कार्य, छठ तालाब के आसपास ब्लिचिंग पाउडर व चुना का छिड़काव कराया जा रहा है। सफाई कार्य अंतिम चरण में है। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, हरे मुरारी महतो, सोनू गोराई, अजीत महतो, संतोष पाण्डेय, महेश शर्मा, पूर्व पार्षद अनूप साव, मोहित सिंह, राजेश सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक वर्णवाल, दीपक शर्मा, राहुल कुमार, कपील सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

रेलवे ठेकेदार ने जीआरपी पर लगाया स्टाफ का अपहरण कर मारपीट का आरोप, ADG से शिकायत

Posted by - July 30, 2022 0
धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर खानपान सेवा से जुड़े ठेकेदार प्रदीप कुमार ने धनबाद जीआरपी…

100 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा होने पर स्वास्थ्यकर्मियों को सांसद और रागनी सिंह ने किया सम्मानित

Posted by - October 23, 2021 0
धनबाद : 100 करोड़ वेकसीन का कीर्तिमान स्थापित करने पर स्वास्थ कर्मियों का सम्मान बस्तकोला,जोरापोखर, भागा व झरिया नगर के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *