धनबाद : 100 करोड़ वेकसीन का कीर्तिमान स्थापित करने पर स्वास्थ कर्मियों का सम्मान बस्तकोला,जोरापोखर, भागा व झरिया नगर के मंड़ल अध्यक्षो के नेतृत्व मे विभिन्न वेकसीन सेंटरो पर किया गया. बतौर मुख्य अतिथि धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह एवं भाजपा नेत्री रागिनी सिंह उपस्थित रही.
दोनो नेताओं ने स्वास्थ्य कर्मियों को अंग वस्त्र ओढा कर एवं पुष्प गुक्ष देकर उनका अभिनंदन किया।
मौके पर धनबाद से संसद श्री पशुपतीनाथ सिंह ने कहा की देश ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व 100 करोड़ स्वदेशी वेकसीन का लक्ष्य प्राप्त किया इसमे सबसे अहम योगदान स्वास्थ कर्मियो का रहा. आज पुरे देश के लिये गर्व का क्षण है.
वही भाजपा नेत्री रागिनी जी ने कहा जी जब वैश्विक महामारी के दौर मे अपने अपनो से दूर हो गये थे भगवान का द्वार भी बंद था तब धरती पर भगवान का रुप लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों की जान की रक्षा की एवं युद्ध स्तर पर वैक्सीन लगाकर लोगों को सुरक्षा कवच देने का कार्य किया। आज पूरा देश इनका एहसान मंद है.
मौके पर उमेश यादव,श्रवण राय,पूनम देवी,सुमन अग्रवाल,बाबू जैना, स्वरुप भट्टाचार्जी, अभिषेक पाण्डेय,संतोष शर्मा,सूजीत सिंह,अरुण साव,शैलेश सिंह,विशाल श्रीवास्तव,संतोष रवानी,वीरेंद्र वर्मा,शशीकांत निराला,अनिल शर्मा,संजू वर्मा,अमर कुमार चीकू महतो शंकर घोष उपस्थित थे.