34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले में CBI ने झारखंड के पूर्व खेल मंत्री के आवास पर मारा छापा

315 0

झारखंड में 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के सिलसिले में राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की के रांची आवास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छापेमारी की। इस मामले में गुरुवार को झारखंड, बिहार, दिल्ली और नोएडा में 18 स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। झारखंड में रांची और धनबाद में कई स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। रांची में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के निजी व सरकारी, दोनों आवास पर CBI की टीम सर्च कर ही है। बंधु तिर्की पर 28.38 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। इस घोटाले में काफी ऊंची कीमत पर बिना टेंडर के खेल सामग्री की खरीद शामिल है। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर पिछले ही महीने इसकी जांच CBI को सौंपी गयी है।

 

हाईकोर्ट की ओर से 11 अप्रैल को जारी आदेश पर CBI ने दो FIR दर्ज किये थे। 22 अपैल को पहला FIR मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में हुई अनियमितता से जुड़ा है। इस पर अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है। दूसरा मामला है। यह खेल आयोजन से जुड़े घपले घोटाले का है। इस मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) कर रही थी, जिसमें बंधु तिर्की गिरफ्तार भी किए गए थे और उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी। इस मामले में ACB ने बंधु तिर्की को प्राथमिक अभियुक्त बनाया था।

पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की पर आरोप है कि उन्होंने धनबाद में दो स्क्वैश कोर्ट के निर्माण में वित्तीय अनियमितता की। स्क्वैश कोर्ट के निर्माण की जिम्मेदारी मुंबई की एक कंपनी जाइरेक्स इंटरप्राइजेज को दी गई थी। बंधु तिर्की के अलावा घोटाले से जुड़े सभी आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी हुई है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सजा होने के बाद विधानसभा की सदस्यता गंवा चुके बंधु तिर्की फिलहाल दिल्ली में हैं।

आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में हाल ही में बंधु तिर्की को कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई थी। ACB ने इस मामले में तिर्की को सितंबर 2019 में गिरफ्तार किया था। इसके बाद तिर्की को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। मगर इस कारण उनकी विधायकी भी चली गई। बंधु तिर्की रांची जिले के मांडर विधानसभा सीट से जेवीएम की टिकट पर MLA चुने गए थे। बाद में जब झारखंड विकास मोर्चा यानी जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी BJP में शामिल हो गए तो बंधु तिर्की ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

अब मांडर विधानसभा सीट पर 23 जून को उपचुनाव की घोषणा की गई है। उससे पहले बंधु तिर्की के घर CBI पहुंच गई। CBI द्वारा दर्ज दो प्राथमिकी में नामजद 13 आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। बताया गया है कि CBI रांची में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण में हुई गड़बड़ियों की भी जांच करेगी। आरोप है कि कॉम्प्लेक्स के निर्माण में करीब 200 करोड़ रूपये का घोटाला हुआ है। इसका बजट 206 करोड़ रूपये था, जो बाद में बढ़कर 424 करोड़ रुपये हो गया था। विधानसभा कमेटी ने ACB से इसकी जांच कराने को कहा था, लेकिन इस मामले की जांच अब तक नहीं हुई है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

व्हाइट हाउस की तरफ पिस्टल लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार, हिट लिस्ट में था जो बाइडेन, फाउची, जुकरबर्ग और ओबामा का नाम

Posted by - January 1, 2022 0
सुरक्षाबलों ने व्हाइट हाउस के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह शख्स धीरे-धीरे…

7 दिन की ED रिमांड पर मुख्तार अंसारी का बेटा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई थी गिरफ्तारी

Posted by - November 5, 2022 0
उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ विधासनभा सीट से विधायक अब्बास अंसारी को सात दिन के…

राष्ट्रपति से मिलेंगे खाप के प्रतिनिधि, राकेश टिकैत बोले- बेटियों को हारने नहीं देंगे

Posted by - June 1, 2023 0
WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को यूपी में मुजफ्फरगर में खाप…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *