चकाई थाना में लगा जनता दरबार- 8 में से 6 मामले का हुआ निष्पादन

293 0

चकाई। चकाई थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष राजीव कुमार की देखरेख में अंचलाधिकरी राकेश रंजन द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया।

थाना क्षेत्र के विभिन्न गाँवो से कुल 8 भूमि विवाद से जुड़े मामले आए जिसमें से 6 का आन स्पाट अंचलाधिकारी द्वारा निष्पादित किया गया।

जनता दरबार के दौरान सीओ ने बताया कि थाना क्षेत्र में भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर सप्ताह के हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवादों का निबटारा किया जाता है। आज के जनता दरबार में 8 नए मामले आए। जिसमें से 6 का त्वरित निष्पादन किया गया।

वहीं 2 मामले लंबित हैं जिनका भी जल्द ही निष्पादन किया जाएगा। क्षेत्र के भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर हम गंभीर हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सुदेश महतो खो चुके है झारखंडी जनता का विश्वास; 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं

Posted by - September 15, 2022 0
रांची 14 सितम्बर 2022 सुदेश महतो को 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति पर बोलने का नैतिक…

‘जय बजरंग बली’ से PM मोदी ने की भाषण की शुरुआत, बोले- कर्नाटक को नंबर 1 बनाएंगे

Posted by - May 3, 2023 0
कर्नाटक विधानसभा का चुनाव प्रचार अपने आखिरी पड़ाव पर है. चुनाव के लिए अगले हफ्ते वोटिंग होनी है, ऐसे में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *