असम के 11 जिलों में करीब 9 लाख लोग बाढ़ की चपेट में, 190 की हो चुकी है मौत

213 0

भारी बारिश की वजह से असम में खराब स्थिति पैदा हो गई है। बता दें कि संकट के दौर से गुजर रहे असम में भीषण बाढ़ के चलते अभी तक 190 लोगों की मौत हो गई। वहीं राज्य के 11 जिले बाढ़ग्रसित हैं। इसके अलावा भीषण बाढ़ की चपेट में करीब 9 लाख लोग हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 3 और लोगों की जान गई है। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के आंकड़ों के अनुसार हैलाकांडी, कामरूप, करीमगंज, बजली, कछार, चिरांग, डिब्रूगढ़, मोरीगांव, नगांव, शिवसागर और तामुलपुर जिलों में बाढ़ से प्रभावित होने वालों की संख्या कुल 8 लाख 88 हजार 177 है। असम बाढ़ के बीच सबसे बुरे हालात कछार जिले के हैं। यहां 5.63 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं मोरीगांव और नगांव 1.52 लाख और 1.45 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं।

असम के 14 जिलों के 28 राजस्व मंडल और 620 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं बाढ़ की स्थिति में राहत बचाव कार्य भी जारी है। बता दें कि असम में 75 हजार से अधिक लोग 173 राहत शिविरों में रह रहे हैं। वही अन्य 19 राहत वितरण केंद्र भी चालू हैं। ASDMA की रिपोर्ट में कहा गया है कि 620 गांव अभी भी बाढ़ के कारण प्रभावित है। इस बाढ़ में फसलों का भी काफी नुकसान हुआ है। 14,402 हेक्टेयर से अधिक खेतों में पानी लगा हुआ है।

बता दें कि मोरीगांव, नलबाड़ी, तामुलपुर, बारपेटा, विश्वनाथ, बोंगाईगांव, दरांग, माजुली, तिनसुकिया और उदलगुरी जिलों में बड़े पैमाने पर कटाव की खबरें हैं। इसके अलावा असम के हैलाकांडी और करीमगंज जिलों में लैंडस्लाइड के कुछ मामले देखे गए हैं।

वहीं स्कूलों में भी बाढ़ के हालात को देखते हुए छुट्टियां एक हफ्ते पहले ही घोषित कर दी गई हैं। शिक्षा विभाग के सचिव भरत भूषण देव चौधरी ने बताया कि 25 जून से 25 जुलाई तक स्कूल बंग रहेंगे। इसके लिए पहले 31 जुलाई तक की अवधि तय की गई थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सुरक्षा में हुई चूक के बाद पहली बार पंजाब जाएंगे PM मोदी, जालंधर में रैली को करेंगे संबोधित

Posted by - February 9, 2022 0
पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी की कमान संभालते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को वर्चुअल रैली करने…

दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल को रेप की धमकी, पुलिस से की जांच की मांग

Posted by - October 12, 2022 0
दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बुधवार (12 अक्टूबर, 2022) को कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर…

पुलिस ने लिया श्रद्धा के पिता का DNA सैंपल, फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मांगा 2 सप्ताह का समय

Posted by - November 17, 2022 0
श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) में फॉरेंसिक विशेषज्ञों (Forensic Experts) की टीम 27 वर्षीय श्रद्धा वालकर के शरीर के…

पश्चिम बंगाल: बीरभूम हिंसा के खिलाफ BJP की रैली, घायल हुए सुवेंदु अधिकारी, अस्पताल ले जाया गया

Posted by - April 13, 2022 0
पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले के सूरी में विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी चोटिल हो गए।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *