असम के 11 जिलों में करीब 9 लाख लोग बाढ़ की चपेट में, 190 की हो चुकी है मौत

212 0

भारी बारिश की वजह से असम में खराब स्थिति पैदा हो गई है। बता दें कि संकट के दौर से गुजर रहे असम में भीषण बाढ़ के चलते अभी तक 190 लोगों की मौत हो गई। वहीं राज्य के 11 जिले बाढ़ग्रसित हैं। इसके अलावा भीषण बाढ़ की चपेट में करीब 9 लाख लोग हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 3 और लोगों की जान गई है। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के आंकड़ों के अनुसार हैलाकांडी, कामरूप, करीमगंज, बजली, कछार, चिरांग, डिब्रूगढ़, मोरीगांव, नगांव, शिवसागर और तामुलपुर जिलों में बाढ़ से प्रभावित होने वालों की संख्या कुल 8 लाख 88 हजार 177 है। असम बाढ़ के बीच सबसे बुरे हालात कछार जिले के हैं। यहां 5.63 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं मोरीगांव और नगांव 1.52 लाख और 1.45 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं।

असम के 14 जिलों के 28 राजस्व मंडल और 620 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं बाढ़ की स्थिति में राहत बचाव कार्य भी जारी है। बता दें कि असम में 75 हजार से अधिक लोग 173 राहत शिविरों में रह रहे हैं। वही अन्य 19 राहत वितरण केंद्र भी चालू हैं। ASDMA की रिपोर्ट में कहा गया है कि 620 गांव अभी भी बाढ़ के कारण प्रभावित है। इस बाढ़ में फसलों का भी काफी नुकसान हुआ है। 14,402 हेक्टेयर से अधिक खेतों में पानी लगा हुआ है।

बता दें कि मोरीगांव, नलबाड़ी, तामुलपुर, बारपेटा, विश्वनाथ, बोंगाईगांव, दरांग, माजुली, तिनसुकिया और उदलगुरी जिलों में बड़े पैमाने पर कटाव की खबरें हैं। इसके अलावा असम के हैलाकांडी और करीमगंज जिलों में लैंडस्लाइड के कुछ मामले देखे गए हैं।

वहीं स्कूलों में भी बाढ़ के हालात को देखते हुए छुट्टियां एक हफ्ते पहले ही घोषित कर दी गई हैं। शिक्षा विभाग के सचिव भरत भूषण देव चौधरी ने बताया कि 25 जून से 25 जुलाई तक स्कूल बंग रहेंगे। इसके लिए पहले 31 जुलाई तक की अवधि तय की गई थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

स्वामी प्रभुपाद की जयंती पर पीएम मोदी ने जारी किया 125 रुपये का एक विशेष स्मारक सिक्का

Posted by - September 1, 2021 0
नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) के संस्थापक श्री भक्तिवेदांत…

UP में महंगी को सकती है बिजली, पावर कॉरपोरेशन ने इतने रुपये की बढ़ोतरी का भेजा प्रस्ताव

Posted by - July 28, 2023 0
उत्तर प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, बिजली के रेट 28 पैसे से लेकर 1.09…

बिहारः भाजपा की महिला विधायक पर चोरी का आरोप, केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

Posted by - January 24, 2023 0
अजीबोगरीब कारनामों को लेकर बिहार अक्सर सुखिर्यों में रहता है। यहां के लोग भी निराले हैं उनके कारनामे तो और…

अदाणी-हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, कल करेगी CJI बेंच सुनवाई

Posted by - February 9, 2023 0
Adani Group पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट जारी होने के बाद से जहां अदाणी के शेयरों में लगातार उतार-चढ़ाव हो…

राहुल गांधी के बयान पर संसद में हंगामा, राजनाथ सिंह बोले- सदन से माफ़ी मांगें कांग्रेस नेता

Posted by - March 13, 2023 0
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर संसद में हंगामा मचा हुआ है। कैंब्रिज विश्वविद्यालय में अपने संबोधन के दौरान…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *