पीएम मोदी, शाह, गहलोत और योगी ने किया मतदान: कुल 44 दलों के समर्थन से द्रोपदी मुर्मू आसान जीत की ओर अग्रसर, See Full list

211 0

देश के 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद और राज्यों के विधानमंडलों में करीब 4809 सांसद-विधायक के लिए वोटिंग जारी है। पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह, राजस्थान के सीएम गहलोत, ओडिशा के सीएम बीजू पटनायक और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपना वोट डाल चुके हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में इस बार NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) का पलड़ा विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) की तुलना में भारी नजर आ रहा है, क्योंकि विपक्ष की कुछ पार्टियों ने भी मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया है और साफ दिख रहा है कि एनडीए की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू एक आसान जीत की ओर बढ़ रही है।

बीजेपी (BJP) ने जैसे ही द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया, कुछ विपक्षी पार्टियां भी उनके साथ हो गई। खासकर झारखंड मुक्ति मोर्चा, बीएसपी, उद्धव गुट और राजभर की पार्टी, ये सभी जो विपक्ष के साथ खड़े नजर आते हैं मुर्मू के समर्थन में आ गए। जिसके बाद मुर्मू की ताकत उम्मीद से ज्यादा बढ़ गई है। यहां तक कि सपा में भी इस मुद्दे पर फूट पड़ती नजर आ रही है।

द्रोपदी मर्मू को मिल चुका है 44 बड़े-छोटे दलों का समर्थन

बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने जहां ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक आदिवासी समुदाय से आने वाली द्रोपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, वहीं यशवंत सिन्हा को विपक्षी दलों ने उम्मीदवार बनाया है। सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं और बिहार से आते हैं। अब तक मुर्मू को कम से कम 44 पार्टियों ने घोषित रूप से समर्थन दिया है और 34 पार्टियों ने चुनाव में सिन्हा का समर्थन किया है। मुर्मू का समर्थन करने वाले दलों की पूरी सूची इस प्रकार है:

द्रोपदी मुर्मू के समर्थन में 44 राजनीतिक दल

1. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

2. जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू)

3. अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके)

4. बीजू जनता दल (बीजद)
5. बहुजन समाज पार्टी (बसपा)

6. युवजना श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी)

7. अपना दल सोनेलाल (ADS)

8. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP)

9. असम गण परिषद (एजीपी)

10. पट्टाली मक्कल काची (पीएमके)
11. नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ)

12. नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)

13. जननायक जनता पार्टी (JJP)

14. यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल)

15. मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ)

16. निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद)
17. नेशनलिस्ट प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपीपी)

18. अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू)

19. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)

20. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे)

21. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी)

22. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM)
23. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM)

24. बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ)

25. राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएएसपी)

26. जन सेना पार्टी (JSP)

27. अखिल भारतीय नमाथु राजियम कांग्रेस (एआईएनआरसी)

28. हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP)
29. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी)

30. पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ)

31. महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी)

32. हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (HSPDP)

33. कुकी पीपुल्स एलायंस (केपीए)

34. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले (आरपीआई-ए)
35. तमिल मनीला कांग्रेस मूपनार (टीएमसी-एम)

36. इंडिजिनियस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी)

37. पुराना भारतम काची (PBK)

38. शिरोमणि अकाली दल (शिअद)

39. तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा)

40. जनसत्ता दल लोकतांत्रिक (JSDL)
41. शिवसेना (SHS) और शिवसेना विद्रोही समूह (एकनाथ शिंदे)

42. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)

43. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी)

44. जनता दल – सेक्युलर (JDS)

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में सिन्हा का समर्थन करने वाले 34 दल इस प्रकार हैं:

1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)

1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)

2. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी)

3. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)

4. द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)

5. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (CPI-M)

6. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई)
7. तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS)

8. समाजवादी पार्टी (सपा)

9. राष्ट्रीय जनता दल (राजद)

10. राष्ट्रीय लोक दल (रालोद)

11. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (सीपीआई-एमएल)

12. केरल कांग्रेस मणि (केसीएम)
13. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML)

14. जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC)

15. विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके)

16. मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके)

17. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी)

18. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)
19. ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF)

20. रायजर दल (आरडी)

21. मनिथानेया मक्कल काची (एमएमके)

22. केरल कांग्रेस (केसी)

23. कोंगु देसा मक्कल काची (केडीएमके)

24. केरल कांग्रेस जैकब (केसीजे)
25. भारतीय क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआई)

26. कांग्रेस (धर्मनिरपेक्ष) (सीएस)

27. जनाधिपति केरल कांग्रेस (जेकेसी)

28. केरल कांग्रेस बालकृष्ण (केसीबी)

29. इंडियन नेशनल लीग (INL)

30. राष्ट्रीय धर्मनिरपेक्ष सम्मेलन (एनएससी)
31. राष्ट्रवादी कांग्रेस केरल (एनसीके)

32. गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम)

33. तमिझागा वज़्वुरिमाई काची (टीवीके)

34. आम आदमी पार्टी (आप)

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

राहुल गांधी, सिद्धरमैया समेत कई कांग्रेस नेताओं को कोर्ट का समन, बीजेपी नेता ने दर्ज कराया है मानहानि का केस

Posted by - June 14, 2023 0
कर्नाटक के बीजेपी नेता की शिकायत पर MP/MLA कोर्ट ने आईपीसी की धारा 499 (मानहानि) व 500 (मानहानि के लिए…

कानपुर हिंसा में पुलिस ने 35 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, सीएम ने कहा-लगेगी रासुका, चलेगा बुलडोजर

Posted by - June 4, 2022 0
नई सड़क पर हुए बवाल में पुलिस की चूक और सूचना पर ठीक से काम न करना सबसे बड़ी लापरवाही…

पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे से बढ़ा तनाव, धार्मिक स्थल पर पथराव… महाराष्ट्र के सतारा में भिड़े दो समुदाय

Posted by - September 11, 2023 0
महाराष्ट्र के सतारा जिले में दो समुदायों के बीच रविवार को तनाव बढ़ गया. यहां पर कई जगहों पर पथराव…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *