ओमिक्रोन के दो नए वेरिएंट मिलने से सहमा चीन, कई शहरों में लॉकडाउन, यात्रा पर भी प्रतिबंध

236 0

दुनियाभर में कम होते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच चीन में फिर से कोविड-19 ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आलम यह है कि चीनी सरकार ने कई शहरों में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। देश के आधिकारिक सीसीटीवी चैनल के मुताबिक, हाल ही में अधिक संख्या में नए संक्रमितों के मिलने के बाद कई शहरों में सोमवार को लॉकडाउन लगा दिया गया।

दरअसल, चीन में सप्ताह भर की छुट्टी के दौरान कोविड-19 के मामलों की संख्या तीन गुना बढ़ने के चलते सरकार ने कुछ शहरों में दोबारा लॉकडाउन और यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। चीन में ओमिक्रोन के दो नए वेरिएंट BF.7 और BA.5.1.7. का पता लगने के बाद लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंध लगा दिये गये हैं। दोनों वेरिएंट अत्यधिक संक्रामक और तेजी से फैलने वाले हैं।

चीन में बढ़े संक्रमण के मामले: चीन में 10 अक्टूबर को 2,089 नए कोरोना केस सामने आए। जिसके बाद शंघाई में 2 करोड़ 50 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ स्थानीय अधिकारियों ने जल्दबाजी में स्कूलों, मनोरंजन स्थलों और पर्यटन स्थलों को भी बंद कर दिया है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, 11 अक्टूबर को 1760 नए मामले सामने आए। जिसमें बीजिंग, शंघाई, शेनझेन और जियान जैसे शहरों के मामले शामिल हैं।

कई शहरों में लॉकडाउन: हाल ही में की गई कोविड-19 जांच के दौरान ज्यादा संख्या में नए संक्रमितों के मिलने के बाद उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत के फेनयांग शहर में सोमवार को लॉकडाउन लगा दिया गया। वहीं, होहोट ने घोषणा की गयी कि मंगलवार से बाहरी वाहनों और यात्रियों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। होहोट में पिछले 12 दिनों में कोरोना संक्रमण के दो हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सब वेरिएंट BA.5.1.7 पहली बार चीन में पाया गया। स्थानीय रोग रोकथाम और नियंत्रण केंद्र के उप निदेशक ली शुजियान ने बताया कि BF.7 सब वेरिएंट की पुष्टि सबसे पहले उत्तर पश्चिमी चीन में हुई थी। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 अक्टूबर को यंताई और शोगुआन शहर में बीएफ.7 का पता चला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, BF.7 बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, डेनमार्क और इंग्लैंड में भी फैल रहा है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

भूकंप से दहली इंडोनेशिया – अब तक करीब 56 लोगों की मौत और 700 घायल, हो सकता है इजाफा

Posted by - November 21, 2022 0
इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता (Jakarta) में आज भूकंप (Earthquake) का झटका मह्सूस किया गया है। यह भूकंप भारत के…

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष रहे मौजूद

Posted by - September 27, 2022 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार…

पाकिस्तान को मिली पहली मिस यूनिवर्स, खूबसूरत इतनी की देखने वाला देखता रह जाए

Posted by - September 18, 2023 0
कराची की रहने वाली एरिका रॉबिन गुरुवार को मिस यूनिवर्स पाकिस्तान 2023 का ताज पहनाया गया। अब वह इस साल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *