भूकंप से दहली इंडोनेशिया – अब तक करीब 56 लोगों की मौत और 700 घायल, हो सकता है इजाफा

220 0

इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता (Jakarta) में आज भूकंप (Earthquake) का झटका मह्सूस किया गया है। यह भूकंप भारत के समयानुसार आज सोमवार 21 नवंबर को सुबह करीब 11:51 पर आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 दर्ज की गई। ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार इस भूकंप में अब तक करीब 56 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और करीब 700 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों और घायलों की संख्या इससे ज़्यादा भी हो सकती हैं।

भूकंप का केंद्र

इंडोनेशिया के मौसम और जियोफिज़िक्स एजेंसी BMKG की ऑफिशियल रिपोर्ट के अनुसार वेस्ट जावा का सिआनजुर भूकंप का केंद्र रहा। इंडोनेशिया के मौसम और जियोफिज़िक्स एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार इस भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही।

हुआ भारी नुकसान

जकार्ता में आए इस भूकंप से राजधानी की कई बिल्डिंग्स में कंपन महसूस की गई। भगदड़ और बिल्डिंग में नुकसान की वजह से अब तक करीब 56 लोग मारे गए हैं और करीब 700 लोग घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मरने वालों और घायलों की संख्या में हो सकता है इजाफा

रिपोर्ट के अनुसार जकार्ता में आए इस भूकंप से मरने वालों और घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

एशिया में भूकंपों का सिलसिला जारी

पिछले कुछ समय से एशियाई देशों में भूकंपों का सिलसिला जारी है। इंडोनेशिया में जकार्ता से पहले जापान में टोबा, भारत में दिल्ली, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, असम, नेपाल के मध्य क्षेत्र में और अन्य कुछ देशों में भी पिछले कुछ समय में भूकंप की घटनाएँ सामने आई हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पुलिस वैन पर आत्मघाती बम विस्फोट, 9 पुलिसकर्मियों की मौत, 13 घायल

Posted by - March 6, 2023 0
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब सोमवार यानी आज बलूचिस्तान में पुलिस की वैन…

Pakistan Blast: पेशावर की मस्जिद में धमाका, नमाज पढ़ रहे थे लोग, 83 घायल

Posted by - January 30, 2023 0
पाकिस्तान के पेशावर स्थित मस्जिद में बड़ा धमाका हुआ है। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन डॉट कॉम के अनुसार, मस्जिद में…

अमेरिका में फिर से नस्लीय भेदभाव-आई हेट यू इंडियन चिल्लाकर अमेरिकन महिला ने भारतीय महिलाओं पर तान दी बंदूक

Posted by - August 26, 2022 0
अमेरिका में एक बार फिर से नस्लीय भेदभाव की घटना देखने को मिली है। बता दें कि सोशल मीडिया पर…

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रूसी दूतावास के बाहर धमाका, 2 रूसी राजनियक समेत 20 की मौत

Posted by - September 5, 2022 0
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रूसी दूतावास के बाहर एक धमाका हुआ है। इसमें 2 रूसी राजनयिकों समेत 20 लोगों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *