बीते सप्ताह झरिया सुदामडीह के मोहन बाजार पास दो गुटों में हुए मारपीट और गोलीबारी में झरिया जेलगोरा 7नम्बर निवासी 17 वर्षीय अमर गोप पिता हारू गोप की गोली लग जाने से मृत्यु हो जाने की सूचना उपरांत आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह उनके आवास पहुंचे एवं शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया .
इस घटना में घायल आजाद चौधरी नामक युवक के परिजनों से मिल कर इलाजरत आजाद के परिजनों से उसके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली. वही उन्होंने घायल आजाद के परिजनों को आर्थिक सहायता भी प्रदान कर उसके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस मौके पर अनिल सिंह मनोहर यादव गुड्डू सिंह रास नारायण सिंह सुनील निराला रंजन साव शैलेंद्र सिंह सुशील हाड़ी गणेश साव एमडी आलम खान पप्पू सिंह के अलावा कई अन्य स्थानीय मौजूद थे।