जामा मस्जिद में लड़कियों के अकेले प्रवेश पर बैन, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

201 0

जब दुनिया में मुस्लिम लड़कियां अपने हक की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहीं है। उस वक्त विश्व प्रसिद्ध दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में लड़कियों के अकेले प्रवेश को बैन कर दिया गया है। जामा मस्जिद प्रशासन ने आदेश जारी करने के साथ-साथ मस्जिद के तीनों गेट पर पट्टी लगा दी है। जिसमें लिखा है कि, जामा मस्जिद में लड़कियों का अकेले दाखिल करना मना है। जामा मस्जिद प्रबंधन के इस आदेश के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद कर दी है।

फैसला किसी भी सूरत में मान्य नहीं – शहनाज अफजल

जामा मस्जिद के इस आदेश लेकर सामाजिक कार्यकर्ता शहनाज अफजल ने कहा कि, भारत जैसे देश में जहां हर किसी को बराबरी का अधिकार मिला हुआ है। उसमें इस तरह का फैसला संविधान को ताक पर रखने जैसा है। इस तरह का फैसला किसी भी सूरत में मान्य नहीं है।
महिलाओं से दोयम दर्जे का बरताव क्यों – शाहिद सईद

इस फैसले की आलोचना करते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रवक्ता शाहिद सईद ने कहा कि, यह मानसिकता गलत है। इबादत की जगह हर किसी के लिए खुली होनी चाहिए। महिलाओं के साथ दोयम दर्जे का बरताव क्यों।

जामा मस्जिद की सफाई

इस फैसले की सफाई देते हुए जामा मस्जिद के प्रवक्ता सबीउल्लाह ने कहा है कि, जामा मस्जिद में कई कपल आते हैं, जिनका व्यवहार धर्म के अनुसार नहीं होता है। साथ ही सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के लिए भी युवतियां आती हैं, जो नमाज स्थल तक आ जाती हैं। जिससे नमाजियों को असुविधा होती है। अंदर मस्जिद में वीडियो न बनाने के संदेश भी लिखे हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पाकिस्तान को भी बनाएंगे हिंदू राष्ट्र – सूरत में बोले धीरेंद्र शास्त्री

Posted by - May 27, 2023 0
बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री लगातार अपने बयानों और दिव्य दरबार को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हिंदू…

अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल को लिखा- आज दिल्‍ली की शराब नीति से दुख होता है

Posted by - August 30, 2022 0
दिल्ली सरकार की नई शराब नीति को लेकर समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र…

देश के बड़े गैंगस्टरों को ‘काला पानी’ भेजने की प्लानिंग, NIA को गृह मंत्रालय से मंजूरी का इंतजार

Posted by - July 3, 2023 0
हार्डकोर गैंगस्टर्स और सरकारों के नाक में दम करने वालों की अब खैर नहीं है। यह खबर सुनकर देश में…

‘ब्राह्मणों भारत छोड़ो’ स्लोगन पर सामने आया JNU प्रशासन का बयान, VC बोलीं- यह बर्दाश्त नहीं करेंगे

Posted by - December 2, 2022 0
देश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों में शामिल राजधानी दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर विवादों में…

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन, चार दशक से अधूरा था प्रोजेक्ट

Posted by - December 11, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बलरामपुर में 9,800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *