शिवपाल यादव हुए सपा में शामिल, पार्टी का भी किया विलय

177 0

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpuri Loksabha Election Results) में डिंपल यादव (Dimple Yadav) की जीत के साथ ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का कुनबा भी एक हो गया है। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की बंपर जीत के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) सपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का भी विलय सपा में कर दिया।

जैसे ही प्रसपा का सपा में विलय का ऐलान हुआ, उसके साथ ही शिवपाल यादव की गाड़ी का झंडा भी बदल दिया गया है। शिवपाल यादव के समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर से प्रसपा का झंडा हटाकर सपा का झंडा लगा दिया। शिवपाल के सपा में जॉइन होने के बाद उनके समर्थकों ने कहा कि अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चाचा और भतीजे के एक साथ आने से हो सकता है कि 2027 से पहले ही प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाए।

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव ने 2 लाख से अधिक वोटों से बीजेपी उम्मीदवार को हराया। बीजेपी उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य खुद अपने बूथ पर 187 वोटों से हार गए। लोकसभा उपचुनाव में डिंपल के उम्मीदवार बनते ही शिवपाल सिंह यादव उनके लिए प्रचार करने लगे थे। अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव ने एक साथ कई जनसभाएं की थी।

इसके पहले 12 बजे शिवपाल यादव ने वोटरों को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, “मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डिम्पल यादव जी को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद।”

अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा थी दांव पर

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था क्योंकि इससे पहले हुए लोकसभा उपचुनावों में रामपुर और आजमगढ़ सीट पर सपा की हार हुई थी और बीजेपी की जीत हुई थी। इसी कारण मैनपुरी, जिसे समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता था, इसे बचाना समाजवादी पार्टी की साख के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, ममता की मंत्री घायल, अंगरक्षक को भी लगी चोट

Posted by - May 27, 2023 0
पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर शुक्रवार को हमला किया गया…

मुंबई के बाद अब गुजरात में मिला कोरोना के XE वेरिएंट का मरीज, अलर्ट जारी

Posted by - April 9, 2022 0
देशभर में कोरोना वायरस से जंग जारी है। कोविड-19 के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि…

हिमाचल के कुल्लू में देखते ही देखते कई इमारतें हुईं जमींदोज, कुछ सेकेंड में बह गए तीन घर, देखें वीडियो

Posted by - August 24, 2023 0
हिमाचल प्रदेश में बारी बारिश का कहर जारी है। यहां दो बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई है।…

कक्षा-2 में पढ़ने वाले 8 साल के बच्चे ने 18 मिनट में पार कर लिया यमुना नदी, बनाया रिकॉर्ड

Posted by - June 24, 2022 0
प्रयागराज के मालवीय नगर निवासी आठ वर्षीय शिवांश मोहिले ने महज 18 मिनट में यमुना नदी पार कर अपनी एक…

मुम्बई- घाटकोपर के एक होटल में लगी आग, एक की मौत, पास के अस्पताल से 22 मरीजों को किया गया शिफ्ट

Posted by - December 17, 2022 0
मुंबई (Mumbai) के घाटकोपर (Ghatkopar) में पारेख अस्पताल (Parekh Hospital) के पास जूनो पिज्जा रेस्टोरेंट (Pizza restaurant) में आग लग…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *