शिवपाल यादव हुए सपा में शामिल, पार्टी का भी किया विलय

175 0

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpuri Loksabha Election Results) में डिंपल यादव (Dimple Yadav) की जीत के साथ ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का कुनबा भी एक हो गया है। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की बंपर जीत के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) सपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का भी विलय सपा में कर दिया।

जैसे ही प्रसपा का सपा में विलय का ऐलान हुआ, उसके साथ ही शिवपाल यादव की गाड़ी का झंडा भी बदल दिया गया है। शिवपाल यादव के समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर से प्रसपा का झंडा हटाकर सपा का झंडा लगा दिया। शिवपाल के सपा में जॉइन होने के बाद उनके समर्थकों ने कहा कि अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चाचा और भतीजे के एक साथ आने से हो सकता है कि 2027 से पहले ही प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाए।

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव ने 2 लाख से अधिक वोटों से बीजेपी उम्मीदवार को हराया। बीजेपी उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य खुद अपने बूथ पर 187 वोटों से हार गए। लोकसभा उपचुनाव में डिंपल के उम्मीदवार बनते ही शिवपाल सिंह यादव उनके लिए प्रचार करने लगे थे। अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव ने एक साथ कई जनसभाएं की थी।

इसके पहले 12 बजे शिवपाल यादव ने वोटरों को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, “मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डिम्पल यादव जी को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद।”

अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा थी दांव पर

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था क्योंकि इससे पहले हुए लोकसभा उपचुनावों में रामपुर और आजमगढ़ सीट पर सपा की हार हुई थी और बीजेपी की जीत हुई थी। इसी कारण मैनपुरी, जिसे समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता था, इसे बचाना समाजवादी पार्टी की साख के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हज यात्रा पर जाने से पहले कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लेनी ज़रूरी होगी- मुख्तार अब्बास नकवी

Posted by - October 22, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज शुक्रवार 22 अक्टूबर को एक मीटिंग में हज यात्रा…

वन नेशन वन इलेक्शन पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनाई कमेटी

Posted by - September 1, 2023 0
केंद्र की मोदी सरकार ने वन नेशन, वन इलेक्शन की दिशा में अहम कदम आगे बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार…

कर्नाटकः भगवा रंग में रंगे जाएंगे सरकारी स्कूलों के क्लास रूम, सरकार की घोषणा के साथ विवाद शुरू

Posted by - November 14, 2022 0
दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में बीते दिनों क्लास रूम में हिजाब को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। मुस्लिम छात्राओं की…

बिहार में भारतीय जनता पार्टी नेता संजीव मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Posted by - November 7, 2022 0
बिहार में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। समाचार एजेंसी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *