हज यात्रा पर जाने से पहले कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लेनी ज़रूरी होगी- मुख्तार अब्बास नकवी

263 0

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज शुक्रवार 22 अक्टूबर को एक मीटिंग में हज यात्रा 2022 के लिए भारतीयों हजयात्रियों के लिए एक ज़रूरी प्रोटोकॉल जारी कर दी है। नकवी ने कहा है कि भारतीयों हजयात्रियों को हज यात्रा पर जाने से पहले कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लेनी ज़रूरी होगी। इस बारे में नकवी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके भी जानकारी दी।

हज यात्रा के इच्छुक लोगों की चयन प्रक्रिया कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लिए जाने एवं भारत और सऊदी अरब की सरकारों द्वारा हज 2022 के समय तय किये जाने वाले कोरोना प्रोटोकॉल, दिशानिर्देशों एवं मापदंडों के तहत होगी।

हज समीक्षा बैठक में लिया गया फैसला

मुख्तार अब्बास नकवी की अध्यक्षता में आयोजित हज समीक्षा बैठक में हज यात्रा के विषय में यह फैसला लिया गया। नकवी ने बताया कि हज यात्रा 2022 की पूरी प्रोसेस भारत और सऊदी अरब की सरकारों की ओर से तय किए गए कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों के तहत होगी। नकवी के अनुसार हज यात्रा 2022 की ऑफिशियल घोषणा अगले महीने के पहले हफ्ते में कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उसी समय से हज यात्रा के आवेदन की प्रोसेस भी शुरू हो जाएगी। साथ ही भारत की हज यात्रा 2022 की पूरी प्रोसेस 100 % ऑनलाइन/डिजिटल होगी।

हज यात्रा 2022 के लिए ज़रूरी प्रोटोकॉल्स और तैयारियां

मुख्तार अब्बास नकवी ने हज समीक्षा बैठक के दौरान हज यात्रा 2022 के लिए जरूरी प्रोटोकॉल्स के बारे में भी संबोधित किया। नकवी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ अनिवार्य रूप से लेने के साथ ही हज यात्रा 2022 के दौरान भारत और सऊदी अरब की तरफ से कोरोना प्रोटोकॉल, स्वास्थ्य और साफ-सफाई के बारे में खास ट्रेनिंग की व्यवस्था भी की गई है।

हज यात्रा 2022 में कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल्स का पूरी तरह से पालन किया जाना सभी के लिए अनिवार्य है। नकवी ने कहा कि कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए और इसे ध्यान में रखते हुए हज यात्रा 2022 की की तैयारियों में बदलाव और ज़रूरी सुधार किया गया है। इन तैयारियों में भारत और सऊदी अरब में हज यात्रियों के ठहरने की, यातायात, स्वास्थ्य से जुडी सभी तैयारियां शामिल हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जन अधिकार पार्टी का बैठक, संगठन विस्तार व भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, रिश्वतखोरी मुद्दों पर चर्चा

Posted by - November 11, 2022 0
झाझा। संगठन विस्तार व भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, रिश्वतखोरी मुद्दों को आज लेकर जन अधिकार पार्टी का बैठक बोस बागान में रखा…

केदारनाथ पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का पुरोहितों ने किया विरोध, धक्का भी दिया

Posted by - November 1, 2021 0
देवस्थानम बोर्ड भंग नहीं होने से केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों में रोष है। इसी क्रम…

यूपी के संभल में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी; 25 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका

Posted by - March 16, 2023 0
उत्तर प्रदेश के संभल में गुरुवार को एक कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई। मलबे में करीब 25 लोगों की…

सांसदी जाने पर बोले राहुल गांधी : मोदी-अडानी के रिश्तों पर सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा, धमकाकर चुप नहीं करा सकते

Posted by - March 25, 2023 0
काँग्रेस (Congress) के नेता, पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद (Member of Parliament from Waynad) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *