झाझा। संगठन विस्तार व भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, रिश्वतखोरी मुद्दों को आज लेकर जन अधिकार पार्टी का बैठक बोस बागान में रखा गया है। जिसमें झाझा प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष , सचिव, उपस्थि थे। बैठक का का अध्यक्षता जाप जिला अध्यक्ष विनोद यादव उर्फ फुटल कपार ने किया।
जानकारी देते हुए विनोद यादव जिला अध्यक्ष ने कहा सर्वप्रथम पार्टी विस्तार को लेकर चर्चा किया गया एवं सदस्यता अभियान भी चलाया गया। आगे यादव ने कहा बहुत जल्द जनता हित के लिए भ्रष्टाचारियों, रिश्वतखोरों, दलाल बिचौलिया के विरोध चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। सरकार द्वारा मिलने वाले सुखाड़ राशि में बंदरबांट को रोकने के लिए एवं किसानों का योजना किसानों तक पहुंचाने के लिए पदाधिकारी के ऊपर दबाव बनाना पड़ेगा।
मौके पर झाझा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, सोनो प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा, पूर्व सैनिक बीके यादव, प्रवक्ता संतोष कुमार कुशवाहा, राजीव कुमार यादव,मीडिया प्रभारी सुशांत माथुरी, सचिव मेराज अंसारी, पंचायत अध्यक्ष ,जुगल यादव, सुशील यादव, विकास ठाकुर, शंभू राय, सतनारायण यादव, दिलीप कुमार के अलावे दर्जनों पंचायत अध्यक्ष व सचिव मौजूद थे।